28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल पर खुशखबरी, 102 रुपए कम हुए LPG सिलेंडर के दाम

इंडियन ऑयल की ओर से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम पर 102 रुपये की कटौती करने का निर्णय लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Jan 2022, 5:38 PM IST

News

नए साल पर खुशखबरी, 102 रुपए कम हुए LPG सिलेंडर के दाम

भोपाल. नए साल पर इंडियन ऑयल की ओर से मध्य प्रदेश समेत देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि, इंडियन ऑयल की ओर से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम पर 102 रुपये की कटौती करने का निर्णय लिया है। इससे न सिर्फ होटल संचालकों को राहत मिली है, बल्कि आमजन को भी कुछ हद तक ही सही पर काम दामों पर चीजें मिलने की राहत मिलेगी। फिलहाल, घरेलू सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।


आपको बता दें कि, पिछले वर्ष दिसंबर माह में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपए बढ़ोतरी की गई थी। उस दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात ये थी कि, तब उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। फिलहाल, इस राहत का लाभ देश-प्रदेश के सभी कॉमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे रेस्टोरेंट संचालकों को कीमतें घटने से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा 15 लाख मुआवजा


कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की अब ये होगी कीमत

बता दें कि, 102 रुपए की कटौती होने के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1905.50 रुपये हो गई है। इससे पहले सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2007.50 रुपए पहुंच गया था।


ऐसे चेक करें अपने शहर में सिलेंडर की कीमत

अगर आप भी अपने शहर में गैस सिलेंडर की मौजूदा दरों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसे आप सरकारी तेल कंपनी की ऑधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर में मौजूदा सिलेंडर की कीमतों के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आप आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर राज्य, जिला और डिस्ट्रीब्यूटर सेलेक्ट करें और फिर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके सामने मौजूदा समय में आपके शहर की कीमतें आपके सामने आ जाएंगी।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video