scriptबड़ा झटका: आम जनता पर फिर महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं | lpg gas cylinder rate in madhya pradesh 1 august 2018 | Patrika News
भोपाल

बड़ा झटका: आम जनता पर फिर महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं

बड़ी खबरः आम जनता पर फिर महंगाई की मार, गैस सिलेंडर ने दिया बड़ा झटका

भोपालAug 01, 2018 / 03:44 pm

Manish Gite

gas

बड़ी खबरः आम जनता पर फिर महंगाई की मार, गैस सिलेंडर ने दिया बड़ा झटका


भोपाल। केंद्र सरकार के एक फैसले से मध्यप्रदेश के गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सब्सिडी वाले रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 498.02 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। यह तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गई है। चुनाव से पहले बढ़ती महंगाई पर मध्यप्रदेश के कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

रसोई गैस का सिलेंडर करीब 36 रुपए महंगा हो गया है। अब गैस सिलेंडर की कीमत 800 रुपए के पार हो गई है। इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43 रुपए का इजाफा हो गया है। अब यह 1446 रुपए में मिलेगा। इंडेन आयल कार्पोरेशन ने सबसे पहले बयान जारी कर गैस सिलेंडर की सब्सिडी में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। इससे पहले इंडेन एलपीजी पर 1 मार्च 2018 को ढाई रुपए की कटौती की थी।

 

मध्यप्रदेश में 6 करोड़ गैस उपभोक्ता
मध्यप्रदेश में सभी गैस कंपनियों के करीब 6 करोड़ उपभोक्ता हैं। उनमें से ज्यादातर लोग सब्सिडी का लाभ लेते हैं, जबकि कई लोगों ने सब्सिडी छोड़ना शुरू कर दी है।

 

क्या कहते हैं उपभोक्ता

भोपाल के अरेरा कॉलोनी में रहने वाली सुनीता शर्मा ने कहा कि बार-बार कीमत बढ़ाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी आलोक वर्मा बताते हैं कि पिछले माह भी कीमतों में वृद्धि की थी। लेकिन, सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए। इधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी सरकार सिर्फ वायदे करती है, लेकिन महंगाई पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है।
भोपाल स्थित इंडियन आयल के एक अधिकारी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर पड़ता है। जब कीमतें कम होगी तो सिलेंडर की कीमतें भी कम की जाती है।

330 रुपए मिलेगी सब्सिडी
सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं के बैंक खाते में 330.06 रुपए की सब्सिडी पहुंचेगी। सिलेंडर को घरेलू गैस सिलेंडर वास्तविक रूप में 498.44 रुपए मिलेगा।
-गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर 35.50 रुपए महंगे हो गए।
-सब्सिडी वाले सिलेंडर 1.75 रुपए महंगे हो गए।
-कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 43 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।

 

यह भी है खास
-सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम वाले 12 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा हो जाती है।
-इससे पहले रसोई गैस एक जुलाई को करीब पौने तीन रुपए महंगी हो गई थी। तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस की आधार कीमत में बदलाव करती रहती हैं।
-कंपनी के अधिकारी के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर भी पड़ा है। दिल्ली में इसकी कीमत 35.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 789.50 रुपए हो गई है।

चार महानगरों की कीमत
Delhi 498.02
Kolkata 501.25
Mumbai 495.87
Chennai 486.42

2015 के बाद बढ़ी कीमतें
सन 2015 में गैस सिलेंडर 405 से 417 के बीच था। अब वहीं सिलेंडर की कीमत 486 से 501 तक पहुंच गई है। इस वेबसाइट पर अपने शहर में सब्सिडी वाला सिलेंडर कितने का मिल रहा है और आज से कितने रुपए का दिया जाएगा जान सकते हैं। खास बात यह भी है कि इस बार नान सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ ही सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में भी कमी हुई है। गैस सिलेंडर की कीमतों में की हुई यह कटौती इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

 

Home / Bhopal / बड़ा झटका: आम जनता पर फिर महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो