scriptभोपाल को बेस्ट स्मार्ट सिटी, मध्यप्रदेश को मिला स्मार्ट स्टेट का अवार्ड | MADHYA PRADESH AND BHOPAL Global Smart City Awards 2019 | Patrika News
भोपाल

भोपाल को बेस्ट स्मार्ट सिटी, मध्यप्रदेश को मिला स्मार्ट स्टेट का अवार्ड

Global Smart City Awards 2019- नगरीय विकास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने प्राप्त किया ग्लोबल स्मार्ट सिटी अवार्ड…।

भोपालNov 16, 2019 / 04:43 pm

Manish Gite

Global Smart City Awards 2019

Global Smart City Awards 2019


भोपाल। झीलों के शहर भोपाल को बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड से नवाजा गया है। साथ ही देश के दिल को बेस्ट स्मार्ट स्टेट का भी अवार्ड दिया गया है। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह को ग्लोबल स्मार्ट सिटी अवार्ड 2019 ( Global Smart City Awards 2019 ) से सम्मानित किया गया।

देश का दिल मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश का दिल भोपाल शहर को स्मार्ट बना दिया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार मिले हैं। इससे पहले नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की अवधारणा शहर के लोगों के जीवन को आसान बनाएगी। साथ ही तकनीक और अधोसंरचनात्मक विकास में अहम योगदान को दिखाती है।

 

 

award2.jpg

जयवर्द्धन सिंह ने समारोह में मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी के रूप में किए जा रहे नए-नए प्रयोग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सतना, सागर और भोपाल को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने शहरों के मूल पहचान को बरकरार रखते हुए विकसित किए जाने की भी जरूरत है।

 

 

https://twitter.com/JVSinghINC?ref_src=twsrc%5Etfw
जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि लोगों का जीवन सुगम और सरल बनाने के लिए शहरों और राज्य को स्मार्ट सिटी और स्मार्ट स्टेट के रूप में विकसित किए जाने में मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओजस्वी नेृतव् और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य और शहरों की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए आज सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे दूर करने का काम तेजी से चल रहा है। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में भी सभी को जानकारी दी।
इससे एक दिन पहले मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने भोपाल स्मार्ट सिटी क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान विस्थापन को लेकर एक मजबूत नीति बनाने की भी बात कही।
https://twitter.com/JVSinghINC/status/1195383025808236544?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Bhopal / भोपाल को बेस्ट स्मार्ट सिटी, मध्यप्रदेश को मिला स्मार्ट स्टेट का अवार्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो