scriptVIDEO-बीजेपी की महिला विधायक पहुंची कमलनाथ के मंच पर, पैर छूकर लिया आशीर्वाद | madhya pradesh bjp mla rajshri singh touches feet of kamal nath | Patrika News
भोपाल

VIDEO-बीजेपी की महिला विधायक पहुंची कमलनाथ के मंच पर, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा विधायक ने छूए मुख्यमंत्री कमलनाथ के पैर…।

भोपालNov 15, 2019 / 03:25 pm

Manish Gite

KAMAL NATH
भोपाल/विदिशा। मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों चरणवंदन का दौर चल रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता सिंधिया को दंडवत प्रणाम करने के बाद, इंदौर नगर निगम कमिश्नर ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पैर छूए थे। पैर पढ़ने का सिलसिला यहां भी नहीं रुका। शुक्रवार को एक महिला विधायक ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के पैर छूए। खास बात यह है कि यह महिला विधायक भाजपा की हैं।
मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को विदिशा में जिला चिकित्सालय के नए भवन और कई अन्य निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे। यहां मंच पर चढ़ते ही एक महिला विधायक ने झुककर मुख्यमंत्री के पैर छुए और चलते-चलते बातचीत भी हुई। यह महिला राजश्री सिंह हैं जो शमशाबाद से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती हैं। इसी मंच पर मौजूद विदिशा के प्रभारी मंत्री हर्ष यादव भी मुख्यमंत्री कमलनाथ के पैर छूते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।
rajshri singh

गर्माई राजनीति
मध्यप्रदेश की शमशाबाद से भाजपा की विधायक राजश्री सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंच पर पहुंचकर उनके पैर पढ़े। इसके बाद राजनीति गर्मा गई है। पहले ही भाजपा दो विधायकों के कांग्रेस खेमे में पहुंचने से झटका खा चुकी है। ऐसे में शमशाबाद से भाजपा विधायक राजश्री सिंह के पैर पढ़ने से राजनीति का बाजार गर्म हो गया है।

 

 

rajshri singh

पहले कांग्रेस में थी राजश्री
बताया जाता है कि राजश्री सिंह पहले कांग्रेस के टिकट पर शमशाबाद से चुनाव लड़ चुकी है। जबकि पिछली बार वे भाजपा में शामिल हो गई थीं और उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था और वे जीत भी गई थीं। यह भी बताया जाता है कि उनके पति भी पहले कांग्रेस के साथ थे और अब वे भी भाजपा के साथ हैं।

इसी मंच पर प्रभारी मंत्री ने भी छूए पैर
विदिशा के मंच पर इसी मंच पर स्वागत करने के लिए प्रभारी मंत्री हर्ष यादव भी मौजूद थे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ को पुष्पगुच्छ दिया और पैर छूए। यह वीडियो में भी दिखाई दे रहा है।

 

 

harsha yadav

भाजपा-कांग्रेस बोली यह सामान्य बात
नेताओं के पैर छूने के मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी कहती हैं कि यह अभिवादन का तरीका है, जिसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए। हमारी संस्कृति में भी है कि बड़े लोगों का अभिवादन करते हुए पैर छूए जाते हैं।

 

Home / Bhopal / VIDEO-बीजेपी की महिला विधायक पहुंची कमलनाथ के मंच पर, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो