इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 178 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35861 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 716 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 33202 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1943 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 207 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27891 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 500 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 25561 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1830 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13429 हो चुकी है। जबकि, 213 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 125584 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 632 केसेज एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13403 हो गई है। शहर में अब तक 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 12560 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 674 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4071 हो गई है। इनमें से 71 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3900 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 100 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3953 हो गई है। इनमें से 128 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3594 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 231 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3718 हो गई है। जिले में अब तक 98 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3490 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 130 एक्टिव केस हैं।
6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3115 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3045 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 43 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3090 हो गई है। इनमें 54 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2972 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 64 केस एक्टिव हैं।
8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3013 हो गई है। इनमें से 52 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2798 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 163 केस एक्टिव हैं।
9- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2961 हो चुकी है। यहां 24 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2847 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 90 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2983 हो गई है। इनमें से 26 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2828 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 90 केस अब भी एक्टिव हैं।