16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शह और मात के खेल में कूदे अमित शाह, मंत्रीमंडल में जगह देकर रूठों को मनाएंगे कमलनाथ

असंतुष्टों को साधने के लिए प्रदेश के मुखिया कमलनाथ ने मंत्रीमंडल विस्तार की तैयारी कर ली है। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ऑपरेशन लोटस की कमान केंन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों सोंपी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Mar 2020, 11:56 AM IST

news

शह और मात के खेल में कूदे अमित शाह, मंत्रीमंडल में जगह देकर रूठों को मनाएंगे कमलनाथ

भोपाल/ सप्ताह भर से जारी मध्य प्रदेश के सियासी ड्रामे में रोजाना नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शह और मात के इस खेल में कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर ली है। एक तरफ जहां असंतुष्टों को साधने के लिए प्रदेश के मुखिया कमलनाथ ने मंत्रीमंडल विस्तार की तैयारी कर ली है। इसमें आठ जूनियर मंत्रियों से इस्तीफा लेकर पार्टी के वरिष्ठों, सपा-बसपा व निर्दलियों की ताजपोशी करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ऑपरेशन लोटस की कमान केंन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों में सोंपी है।

पढ़ें ये खास खबर- अध्यापकों को अनोखा आदेश : नसबंदी कराने वाले को मिलेगा ग्रीनकार्ड, वेतनवृद्धि भी होगी


कमलनाथ-दिग्विजय गुट के मंत्रियों पर निशाना

कमलनाथ कैबिनेट के जिन जूनियर मंत्रियों को कुसी छोड़नी होगी उनमें मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गुट के मंत्रियों को चुना गया है, ताकि असंतुष्टों की नाराजगी दूर की जा सके। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव, वित्तमंत्री तरुण भनोत, सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल हनी, पीएचई मंत्री सुखदेव सिंह पांसे के नाम सामने आए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- यहां हर 20 मिनट में एक महिला पर आता है खतरा, रिपोर्ट में जानिए कारण


तोमर के हाथ आई पॉलिटिकल सर्जरी की कमान

प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को अब केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कंट्रोल करेंगे। वो जल्द ही भोपाल आ सकते हैं। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बीजेपी की अहम बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं की सहमति उनके नाम पर बनी है। अभी तक मध्य प्रदेश के नेता इस सियासी बवाल पर अलग अलग वरिष्ठों से चर्चा करते देखे जा रहे थे। सूत्रों की माने, तो पार्टी की नजर इस बात पर है कि, कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा विधायकों के इस्तीफें कैसे करवाए जाएं। शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा के साथ ही पार्टी अब इस मामले में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को भी सक्रीय कर रही है।