scriptमौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए कहां गिरेगी भारी बारिश | madhya pradesh weather 4 jan 2019 | Patrika News
भोपाल

मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए कहां गिरेगी भारी बारिश

मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए कहां गिरेगी भारी बारिश

भोपालJan 04, 2019 / 06:20 pm

Manish Gite

weather

madhya pradesh weather temperature

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले दो सप्ताह मौसम में बड़ा फेरबदल हो सकता है। उत्तर भारत के बर्फबारी वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से चल रहा बर्फबारी के साथ ही भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। इस कारण मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है।
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में बर्फबारी और भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अगले दो सप्ताह तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में होने वाली हलचल का अससर मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी पड़ेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 4 से 6 जनवरी तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का संतुलन बिगड़ने की संभावना है। इस कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में व्यापक रूप से भारी बारिश, बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी बताया गया है कि इसी अवधि में कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक मध्यप्रदेश में भी मावठे और ओलावृष्टि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कम हो गया शीतलहर का असर
मध्यप्रदेश में शीतलहर का असर अब कम होता जा रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों से शीतलहर का असर लगभग कम हो गया है।

यहां रहेगा सामान्य से कम तापमान
मध्यप्रदेश में 4 जनवरी से 10 जनवरी के बीच मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से और विदर्भ और छत्तीसगढ़ के इलाकों में रात का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी मध्यप्रदेश में रात के तापमान में सामान्य या सामान्य के आंशसिक कम बने रहने की संभावना है।
इसके अलावा 11 जनवरी से 17 जनवरी के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, राजगढ़, गुना, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी एवं दतिया जिलों में रात के तापमान सामान्य से विशेष रूप से अधिक से लेकर सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के शेष भागों में रात का तापमान सामान्य या सामान्य से आंशिक कम रहने की संभावना है।

कहां कितना तापमान

-मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान 4 डिग्री खजुराहो का बना हुआ है। इससे पहले यहां का तापमान 2 डिग्री तक चले गया था।
-पचमढ़ी का तापमान भी दो डिग्री से नीचे जाने के बाद अब 4 डिग्री पर आ गया है। इसमें एक डिग्री का उतार-चढ़ाव अगले सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।
-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 4.9 तक जाने के बाद 8 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले सप्ताह तक इसमें दो डिग्री का उतार और चढ़ाव जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान यहां 26 डिग्री पर बना हुआ है।
-इंदौर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर है, जबकि 26 डिग्री अधिकतम तापमान बना हुआ है। इसमें अगले सप्ताह तक एक डिग्री की कमी हो सकती है।
-जबलपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री बना हुआ है। अगले सप्ताह तक इसमें एक डिग्री का उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

कई शहरों में खिली धूप
मध्यप्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर और बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं खिल रही थी। शुक्रवार सुबह धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि ठिठुरन बरकरार है।

Home / Bhopal / मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए कहां गिरेगी भारी बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो