scriptमहिलाओं जितना पुरुष भी प्रताड़ित, महिला थाने शिकायत लेकर पहुंच रहे पति | Male Victimization: Men are harassed as much as women | Patrika News
भोपाल

महिलाओं जितना पुरुष भी प्रताड़ित, महिला थाने शिकायत लेकर पहुंच रहे पति

Male Victimization: थाने में आने वालों की शिकायतें, माता-पिता के बहकावे में पत्नी करती है परेशान

भोपालMar 13, 2024 / 11:31 am

Ashtha Awasthi

Male Victimization

Male Victimization: दोपहर के दो बज रहे हैं। महिला पुलिस थाने में बहुत ज्यादा भीड़ तो नहीं है पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। कुछ महिलाएं अपनी शिकायत लेकर पहुंची हैं। मुख्य गेट पर बैठे अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराने के लिए दु:ख बयां कर रही हैं। कुछ काउंसलिंग के लिए आई हैं। महिलाओं की इस भीड़ में हैरान-परेशान कुछ पुरुष भी दिख रहे हैं। कुछ गुमसुम बैठे हैं तो कुछ अपनी पीड़ा पुलिस अधिकारियों को बता रहे हैं।

 

थाने पहुंची कुछ महिलाएं पतियों की ज्यादती की शिकायत करने आयी थीं। तो कुछ समझौते के लिए। एक महिला काउंसलिंग और समझौते के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते मिली। दूसरी महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। उसके साथ जबरदस्ती रह रहा है। तो वहीं कुछ महिलाओं ने दहेज प्रताडऩा, मारपीट करने सहित अन्य मामलों को शिकायत करने पहुंची।

एक युवा अपनी पत्नी की शिकयत लेकर पहुंचा है। उसका कहना है पत्नी अपने माता-पिता के बहकावे में आकर उसे परेशान कर रही है। कुछ वर्षों पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ माह सब ठीक था। लेकिन बाद में गाली-गलौच के बाद मारपीट पर उतर आती है। इसी तरह एक अन्य युवक ने बताया करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। अब पत्नी घर नहीं आ रही है। वह काम धंधा छोड़कर महिला थाने से फरियाद करने आया है। कोई भी जतन करें उसकी बीवी उसके साथ रहे।

 

महिला थाने में अपनी शिकायत और काउंसलिंग के लिए पहुंचने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए शिशु स्तनपान गृह है। जहां महिलाएं का बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं। काउंसलिंग के दौरान बच्चों के खेलने के लिए खिलौने आदि हैं।

 

महिला थाना आदर्श थाना है, लेकिन यहां आने वाले दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की सुविधा नहीं है। रैप तो है पर व्हील चेयर नहीं होने से यहां अपनी शिकायत लेकर आने वाले दिव्यांगों को थाने के अंदर तक पहुंचने में परेशानी होती है।

Home / Bhopal / महिलाओं जितना पुरुष भी प्रताड़ित, महिला थाने शिकायत लेकर पहुंच रहे पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो