scriptजल्द हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान.. जानने के लिए पढ़ें पुरी खबर! | May announce soon MP BJP state president | Patrika News
भोपाल

जल्द हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान.. जानने के लिए पढ़ें पुरी खबर!

दिल्ली में हुआ मंथन

भोपालApr 16, 2018 / 10:05 pm

शिव शर्मा

BJP

भोपाल। भाजपा के प्रदेश संगठन में इसी सप्ताह बदलाव हो सकता है। पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव के लिए संचालन समिति का ऐलान कर सकती है। प्रदेश भाजपा में इसी सरगर्मी के बीच जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार सुबह दिल्ली पहुंचे। उन्होंने वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है। इसके बाद वे केरला एक्सप्रेस से दतिया लौट आए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शाम को दिल्ली पहुंचे और देर रात भोपाल लौट आए। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में दोनों मुद्दों पर चर्चा हुई।

दिल्ली रवाना होने से पहले पहुंचे समिधा
मु ख्यमंत्री दिल्ली रवाना होने से पहले सुबह संघ कार्यालय समिधा पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने वहां क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते और संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की है। चर्चा में प्रदेश संगठन में बदलाव का विषय भी रहा। इसके बाद वे बालाघाट के वारासिवनी में किसान सम्मेलन में पहुंचे। शाम को वे दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह , राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल और अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 17 अप्रैल को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और कोरग्रुप की बैठक भोपाल में रखी गई है। इसमें प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा सकती है।

बेटियों को न्याय दिलाएं प्रधानमंत्री

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वे कठुआ और उन्नाव की घटनाओं के संदर्भ में दिए बयान का मध्यप्रदेश में भी पालन करवाएं। उन्होंने लिखा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह ने प्रीति रघुवंशी को बहु नहीं माना। आहत प्रीति ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मंत्री और उनके परिजनों पर कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार ने विधानसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दी। मालूम हो कि पीएम ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था कि ‘गुनहगार बचेंगे नहीं, बेटियों को न्याय मिलेगा।

Home / Bhopal / जल्द हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान.. जानने के लिए पढ़ें पुरी खबर!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो