
गर्मी का सीजन है..हर कोई इस महीने में कुदरत की लजीज नियामत रसीले और मीठे फल खाना चाहता है। आम, खरबूजा और तरबूज...लेकिन आजकल बाजार से लाए जाने वाले ये फल खाकर आपका मन खराब हो जाता है कि इनमें मिठास ही नहीं है, ये तो बिल्कुल ही बेस्वाद हैं। क्या आपको भी नहीं मीठे खरबूजे की पहचान? तो जरूर पढें ये खबर...इसे पढ़ने के बाद आपका खरबूजा हमेशा मीठा और स्वादिष्ट निकलेगा। यहां भोपाल के किसान प्रदीप कुशवाह आपको बता रहे हैं कि आप कैसे करें मीठे-रसीले खरबूजा की पहचान...
खरबूजे खरीदते समय खरबूजे का निचला हिस्सा जरूर देखें। अगर खरबूजे का निचला हिस्सा गहरे रंग का दिखे, तो समझ जाएं कि ये खरबूजा नेचुरली पका हुआ है। इसे पकाने के लिए किसी भी तरह का केमिकल यूज नहीं किया गया है। वहीं अगर खरबूजे का निचला हिस्सा सामान्य दिखे तो उसे बिल्कुल न खरीदें। क्योंकि इस तरह का खरबूजा पका हुआ और मीठा निकल सकता है, लेकिन सतर्क रहें क्यों कि ऐसा दिखने वाला खरबूजा बताता है कि उसे पकाने के लिए केमिकल का यूज किया गया है।
खरबूजे का रंग कभी भी इग्नोर न करें। क्योंकि खरबूजे का रंग भी उसकी पोल खोल देता है। बस आपको देखने का तरीका आना चाहिए। दरअसल इसके लिए आपको देखना होगा कि खरबूजे की स्किन पीली हो और उसमें हरी धारियां भी हों। अगर खरबूजा हरा है तो ये रंग बताता है कि वह पका हुआ नहीं है। अगर उसकी स्किन पीले रंग की है तो खरबूजा पका हुआ और मीठा ही निकलेगा।
जब आप बाजार से खरबूजा खरीदने जाएं तो सबसे पहले आपको खरबूजे का स्टेम देखना चाहिए। आप जो भी खरबूजा लें सबसे पहले उसके ऊपरी भाग जिसे स्टेम कहा जाता है हल्का सा दबाकर देखें। अगर यह आसानी से दब रहा है, तो समझ जाएं कि खरबूजा पका हुआ भी है और मीठा भी। अगर स्टेम में छेद हो या वह अधिक गला हुआ हो तो उसे न खरीदें क्योंकि वह अंदर से खराब हो सकता है।
खरबूजे की खुशबू से भी आप उसकी मिठास का अंदाजा लगा सकते हैं। दरअसल खरबूजे की खूशबू बहुत तेज होती है और आपके मुंह में उसकी मिठास घोल देती है। ऐसे में अगर आप खरबूजा खरीदने जा रहे हैं तो ध्यान दें कि उसकी खुशबू लें। अगर तेज खूशबू है तो वह आपके मुंह में खरबूजे की मिठास घोल देगी। ऐसा खरबूजा हर हाल में मीठा निकलेगा। लेकिन हल्की खुशबू वाला खरबूजा कम मीठा और अधपका निकलेगा।
मीठा और पका हुआ होने के साथ ही खरबूजे का वजन भी बता देता है कि खरबूजा मीठा है या बेस्वाद। जितना ज्यादा वजन खरबूजा उतना ही फीका निकलता है। वहीं वजनदार खरबूजे में बीज भी बहुत ज्यादा निकलते हैं। खरबूजा वजन में जितना हल्का होगा उतनी ही ज्यादा मिठास उसमें घुली होगी। इसके साथ ही पिलपिला या मुलायम खरबूजा अंदर से सड़ा हुआ या गला हुआ निकल सकता है। इसलिए कभी भी नरम-मुलायम खरबूजा ना खरीदें।
Updated on:
06 May 2024 03:45 pm
Published on:
06 May 2024 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
