scriptमौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इस दिन आएगा ‘मानसून’ ! | Meteorological Department has predicted, know when 'Monsoon' will arrive.....? | Patrika News
भोपाल

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इस दिन आएगा ‘मानसून’ !

-चार मई के बाद एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज
-एक दिन में साढ़े तीन डिग्री बढ़ा पारा, माह दूसरी बार 40 के करीब तापमान

भोपालApr 29, 2024 / 12:55 pm

Ashtha Awasthi

Meteorological Department
इन दिनों शहर में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आंशिक बादलों के कारण उमस के साथ-साथ लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है, हांलाकि पिछले सालों की तुलना में इस बार गर्मी का दौर कम रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना है।
राजधानी में शहर का अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया था। इस माह दूसरी बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा है, जबकि अब तक सिर्फ एक बार 25 अप्रेल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर पहुंचा था।

आगे तापमान में बढ़ोतरी की उमीद

मौसम विशेषज्ञ का कहना कल के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 4 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, अगर इसका असर होता है, तो मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

कब आएगा मानसून

मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि जून-अगस्त तक ‘ला नीना’ की स्थितियां बनने का मतलब यह हो सकता है कि इस वर्ष मानसून की वर्षा पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर होगी। पिछले साल समुद्री गतिविधियों के चलते अल नीनो के बढ़ने से मॉनसून में देरी हुई थी। साथ ही बारिश भी सामान्य से कम रही थी लेकिन, इस बार की स्थितियां अलग दिखाई दे रही हैं। अल नीनो की स्थिति कमजोर पड़ रही है। ये अच्छी बारिश की तरफ इशारा है। वहीं इस बार 16 जून के आसपास मानसून आने की संभावना जताई जा रही है।

सात दिन में पारे की चाल

22 अप्रेल- 34.9

23 अप्रेल- 38.9

24 अप्रेल -39.3

25 अप्रेल- 40.2

26 अप्रेल- 35.0

27 अप्रेल -36.2

28 अप्रेल- 39.8

Home / Bhopal / मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इस दिन आएगा ‘मानसून’ !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो