scriptदिग्विजय सिंह से पंगा लेकर ‘साइड’ हुए मंत्री उमंग सिंघार, झाबुआ वाली ‘टीम’ में नहीं मिली जगह | Minister umang singhar side line in congress After clash with digvijay | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय सिंह से पंगा लेकर ‘साइड’ हुए मंत्री उमंग सिंघार, झाबुआ वाली ‘टीम’ में नहीं मिली जगह

झाबुआ उपचुनाव के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

भोपालSep 30, 2019 / 05:12 pm

Muneshwar Kumar

06_1.png
भोपाल/ मध्यप्रदेश में झाबुआ सीट पर उपचुनाव होने हैं। बीजेपी ने भानु भूरिया को तो कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और बीजेपी अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 40 लोगों को जगह मिली है। झाबुआ के झंझट में उतरे कांग्रेस के सूरवीरों में मंत्री उमंग सिंघार को जगह नहीं मिली है।
कांग्रेस ने चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसी सूची में पहले पायदान पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम है। उसके बाद राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, सीएम कमलनाथ, दीपक बावरिया, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य नेता और मंत्रियों के नाम हैं। लेकिन इसी सूची में मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार का नाम नहीं हैं। वो भी तब जब झाबुआ आदिवासी बहुल इलाका है। उमंग सिंघार आदिवासियों के बड़े नेता हैं।
67.jpg
दिग्विजय सिंह से चल रहा है पंगा
ऐसे में चर्चाएं तेज हैं कि क्या सिंघार को दिग्विजय सिंह से विवाद के कारण खामियाजा उठाना पड़ रहा है। दिग्विजय सिंह ने जब राज्य के सभी मंत्रियों को चिट्ठी लिख चर्चा के लिए बुलाया था, तब वन मंत्री उमंग सिंघार ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने कह दिया था कि दिग्विजय सिंह को चिट्ठी लिखने की क्या जरूरत है, सरकार तो पर्दे के पीछे से वही चला रहे हैं। उसके बाद उन्हें ब्लैकमेलर भी कह दिया था। इस विवाद के कारण सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।
साइड तो नहीं हो गए?
दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची थी। उसके बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या इस विवाद के बाद सिंघार कांग्रेस में साइड किए जा रहे हैं। झाबुआ जैसे महत्वपूर्ण उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह न मिलना इसी ओर इशारा कर रही है। हालांकि सोनिया गांधी की फटकार के बाद सिंघार और दिग्विजय सिंह ने इस विवाद पर चुप्पी साध ली है।
हालांकि इस बात के संकेत उसी वक्त से मिलने लगे थे। जब दिग्विजय सिंह और सिंघार विवाद के बाद झाबुआ में सीएम का कार्यक्रम हुआ था। वहां सीएम आवास योजना की नींव रखने गए थे। लेकिन उस वक्त भी उमंग सिंघार को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या सीएम कमलनाथ भी उस विवाद के बाद सिंघार से नाराज हैं। क्योंकि विवाद के दौरान सीएम ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें बुलाकर समझाइश दी थी।

Home / Bhopal / दिग्विजय सिंह से पंगा लेकर ‘साइड’ हुए मंत्री उमंग सिंघार, झाबुआ वाली ‘टीम’ में नहीं मिली जगह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो