scriptelection 2018 : मोदी वर्सेस मनमोहन फार्मूले से चुनाव जीतने में जुटी कांग्रेस | modi vs manmohan election formula 2018 | Patrika News
भोपाल

election 2018 : मोदी वर्सेस मनमोहन फार्मूले से चुनाव जीतने में जुटी कांग्रेस

election 2018 : मोदी वर्सेस मनमोहन फार्मूले से चुनाव जीतने में जुटी कांग्रेस

भोपालSep 09, 2018 / 08:24 am

KRISHNAKANT SHUKLA

 modi vs manmohan

election 2018 : मोदी वर्सेस मनमोहन फार्मूले से चुनाव जीतने में जुटी कांग्रेस

भोपाल. प्रदेश में भाजपा के 2003 वर्सेस 2018 की काट के लिए कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार की है। कांग्रेस मोदी वर्सेस मनमोहन का फार्मूला लाएगी। इसमें यूपीए व मोदी सरकार की तुलना करके बताएगी कि कैसे मौजूदा सरकार गलत नीतियों पर चल रही है। कांग्रेस पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और रुपए की गिरावट सहित अन्य फैक्टर शामिल करके तुलना करेगी। यह फार्मूला भाजपा के दिग्विजय शासन काल की तुलना के जवाब में है।

राहुल की विदिशा यात्रा से शुरुआत
कांग्रेस इसकी शुरुआत पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की विदिशा यात्रा के बाद करेगी। राहुल की यात्रा में भी चार्ट के जरिए मोदी सरकर की हकीकत बताने की कोशिश होगी। मैदानी कैम्पेन के साथ सोशल मीडिया पर भी इसका कैम्पेन चलाया जाएगा।

पेट्रोल-डीजल
कांग्रेस ने 2004 व 2018 की तुलना की है। चार्ट में 2004 में कांग्रेस के समय पेट्रोल 32.7 व डीजल 20.73 रुपए प्रति लीटर बताया है। 2018 में पेट्रोल 83.7 और डीजल 73.21 रुपए प्रति लीटर पार बताया है।

गैस सिलेंडर
कांग्रेस ने 2004 व 2018 की तुलना में घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर की तुलना की है। इसमें कांग्रेस के समय सिलेंडर 241 व 2018 में 750 रुपए बताया है। व्यावसायिक सिलेंडर 440 व 1140 रुपए बताया।

महंगाई दर
खाद्यान्न, तेल व अन्य वस्तुओं की कीमतों के चार्ट तैयार किए हैं। मोदी के अर्थशास्त्र को फेल मोदीनॉमिक्स का नाम देकर कैम्पेन डिजाइन होगा। जून 2018 की स्थिति में महंगाई दर को 11.22 फीसदी बताया है।

रुपए की गिरावट
रुपए की गिरावट का भी चार्ट दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे अधिक गिरावट बताई है, 2008 की आर्थिक मंदी में भी रुपए को मजबूत दर्शाया है। डॉलर के मुकाबले रुपए का 72.11 तक गिरना रिकार्ड है।

सीएम की गाड़ी पर पथराव का गवाह बोला- पुलिस ने जबरन लिए बयान

चुरहट में मुख्यमंत्री के रथ पर पथराव करने वाले आरोपियों के नाम बताने वाला संदीप चतुर्वेदी अपने बयान से पलट गया। संदीप ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के भोपाल स्थित निवास पर प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि रात डेढ़ बजे सब इंस्पेक्टर दीपक बाघेला उसे पेट्रोल पंप से उठाकर ले गए थे। मारपीट कर सात आरोपियों के नाम बुलवाए। उसने बताया कि न तो उसके सामने पथराव हुआ और न ही आरोपियों को जानता है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ गवाही देने का दबाव बना रहे हैं।

कार्रवाई को भटका रहे अजय: भूपेंद्र
गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, चुरहट में मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव को लेकर जिस आरोपी के बारे में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह फंसाने का आरोप लगा रहे हैं, उसने बयानों में अपराध कबूला है । उसके विरुद्ध पुख्ता प्रमाण हैं। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। ङ्क्षसह पुलिस कार्रवाई को भटकाने के लिए इस प्रकार की बातें कर रहे हैं।

Home / Bhopal / election 2018 : मोदी वर्सेस मनमोहन फार्मूले से चुनाव जीतने में जुटी कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो