scriptआज भारी बारिश की संभावना, 48 घंटे तक ऐसे ही रहेगा मौसम का हाल | monsoon 2021: 'Heavy rain' may occur in these 22 districts today | Patrika News
भोपाल

आज भारी बारिश की संभावना, 48 घंटे तक ऐसे ही रहेगा मौसम का हाल

आज मानसून के आगे बढ़ने की घोषणा हो सकती है जिसमे भोपाल भी कवर हो जाएगा….

भोपालJun 13, 2021 / 11:41 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। शहर की सीमा तक आ चुके मानसून (monsoon 2021) ने शनिवार को जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। दिन भर बादलों के आने-जाने के बाद शाम को जोरदार गरज-चमक की स्थिति बनी और बौछारें पड़ीं। बौछारें पड़ने का सिलसिला देर रात तक रुक-रुककर जारी था। इस दौरान 10 मिमी से अधिक बरसात दर्ज की गई। शहर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण कई पेड़ और होर्डिंग गिर गए।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

barish_3310602_835x547-m_3314341_835x547-m_5509210_835x547-m-3.jpg

इससे पहले सुबह से शहर के आसमान पर बादल छाए हुए थे। शुक्रवार को पड़ी बौछारों के चलते रात का तापमान सीधे 3.2 डिग्री -गिरकर 21.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। दिन के साथ बादलों के बीच धूप आती-जाती रही जिसके चलते गर्मी से ज्यादा उमस ने परेशान किया। शाम ढलने पर बारिश हुई तो राहत मिली।

अब आगे बढ़ेगी मानसून रेखा

मौसम विभाग ने शनिवार को मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा में प्रगति दर्ज की जिसके चलते बिहार, झारखंड में मानसून आगे बढ़ गया, लेकिन अब तक प्रदेश में मानसून को आगे बढ़ा रही अरब सागर वाली रेखा स्थिर रही। जिस तरह से भोपाल और आसपास लगातार बारिश की गतिविधिया जारी है। इसका आगे बढ़ना तय है। रविवार या सोमवार सुबह तक ही इसकी नई सीमा के साथ मानसून के आगे बढ़ने की घोषणा हो सकती है जिसमे भोपाल भी कवर हो जाएगा। इस तरह शहर में रविवार या सोमवार को आगमन की बारिश हो सकती है।

weather2.png

6 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

रविवार को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम केंद्र द्वारा शनिवार को जारी किए गए पूर्वानुमान में पूर्वी मप्र के मंडला, बालाघाट समेत छह जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन समेत 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। प्रदेश में रायसेन तक पहुंचे मानसून के रविवार को भी आगे बढ़ने की संभावना है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81svnp

Home / Bhopal / आज भारी बारिश की संभावना, 48 घंटे तक ऐसे ही रहेगा मौसम का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो