scriptMP Corona Update: एक दिन में 294 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 259721, 24 घंटे में 4 की मौत | mp corona update positive 259721 death 3854 corona vaccination | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 294 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 259721, 24 घंटे में 4 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 294 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 259721 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3854 पहुंची है।

भोपालFeb 23, 2021 / 07:29 am

Hitendra Sharma

corona___9.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 294 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259721 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3854 पहुंची है।

इंदौर को मिली राहत
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 104 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58860 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 931 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57269 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 660 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 76 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43693 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42580 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 495 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16502 हो गई है। शहर में अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16246 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16553 हो चुकी है। जबकि, 252 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 161766 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 125 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5505 हो गई है। इनमें से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5317 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5494 हो गई है। इनमें से 109 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5334 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 51 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5031 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4869 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 58 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4782 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4628 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 72 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4154 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4094 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 25 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4152 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4094 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 0 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3896 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3825 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3703 हो गई है। इनमें से 76 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि,3574 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 53 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zgtrr
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो