भोपाल

कमलनाथ बोले – आप दिग्विजय-जयवर्धन के कपड़े फाड़िए, वीडियो हो गया वायरल

टिकट कटने के बाद कमलनाथ से मिलने पहुंचे थे कई कांग्रेस नेता...। बातचीत का वीडियो वायरल हुआ...।

2 min read
Oct 17, 2023

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने पर विरोध के सुर बढ़े हैं। नेता अपने-अपने तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। सोमवार को कुछ कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिले। टिकट न मिलने पर इन्होंने विरोध दर्ज कराया। इस पर कमलनाथ ने कह दिया कि आप दिग्विजय सिंह और जयवद्र्धन के कपड़े फाडि़ए। असल में ये कार्यकर्ता कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी को टिकट न दिए जाने पर नाराज थे।

इनका कहना था कि भाजपा छोड़ कांग्रेस में आने पर भरोसा दिलाया था कि टिकट मिलेगा, लेकिन टिकट काट दिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने वीडियो टैग करते हुए कमलनाथ को संबोधित ट्वीट किया है कि अरे आप तो कपड़े फड़वाने पर भी उतारू हो गए।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कोलारस से कांग्रेस ने बैजनाथ यादव को टिकट दिया है। कमलनाथ यह बोले मामले में कमलनाथ ने कहा, दिनभर विरोध करने वालों का तांता लगा रहा। हजारों लोग आए, मैंने सबसे बात की। कोलारस सीट के बारे में लोगों को यही कहा कि जो दिग्विजय सिंह कहेंगे वही करेंगे। आप लोग उनसे बात कीजिए। यह सामान्य वार्तालाप था। भाजपा बौखलाई हुई है। कांग्रेस की एकजुटता से तकलीफ हो रही है।

बुदनी में कलाकार वर्सेस कलाकार कमलनाथ ने कहा कि बुदनी में कलाकार वर्सेस कलाकार है। इनकी डिबेट कराना चाहिए, पता चल जाएगा कि कौन बड़ा कलाकार है। एक्टिंग में शिवराज हमारे विक्रम मस्ताल को हरा देंगे। 144 सीटों की घोषणा कर दी है। 65 उम्मीदवार 50 से कम और 19 महिलाएं हैं। 4 हजार से अधिक दावेदार थे। सभी कहते हैं कि मैं जीतने वाला हूं। 2-3 दिन में बाकी सीट डिक्लेयर कर देंगे। वचन पत्र आज जारी करेगी कांग्रेस कांग्रेस मंगलवार को घोषणाओं का वचन पत्र जारी करेगी। इसमें प्रियंका और राहुल गांधी द्वारा घोषित गारंटियां भी शामिल होंगी। किसान कर्जमाफी का वादा, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ, 12वीं तक 500 से 1500 स्कॉलरशिप शामिल होगी।

Updated on:
17 Oct 2023 09:03 am
Published on:
17 Oct 2023 08:41 am
Also Read
View All

अगली खबर