
एमपी के 8 जिलों में बारिश शुरु 20 जिलों में अलर्ट (Photo Source- Patrika)
Weather Update :मध्य प्रदेश में बारिश का दौर शुरु हो गया है। कहीं ओले तो कहीं बिजली तो कहीं बारिश और आंधी का दौर जारी है। बीती रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में ओले-बारिश का सिलसिला देखने को मिला है। वहीं, सूबे के शिवपुरी में एक झोपड़ी पर बिजली गिरने से अंदर मौजूद किसान जिंदा जल गया।
प्रदेश के ग्वालियर और मंदसौर जिले में ओलावृष्टि हुई है, जिसने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। वहीं, भोपाल, भिंड, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा और गुना में बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सुबह रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं।
मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और सीहोर में 50 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई। यानी, यहां पर 50 मीटर के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
दतिया, रायसेन, उज्जैन, मुरैना, देवास, धार, इंदौर, खजुराहो, रीवा, सतना, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी कोहरे के आगोश में रहे। इसके साथ ही मंडला, नौगांव, टीकमगढ़, मलाजखंड भी घने और मध्यम कोहरे का असर दिखा।
कोहरे के चलते दिल्ली से भोपाल, इंदौर आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इधर, रात के तापमान में खासा बदलाव नहीं हुआ। सभी शहरों में पारा 10 डिग्री से ऊपर ही दर्ज हुआ। हालांकि, बारिश और कोहरे का दौर थमने के बाद एक बार फिर ठंड का दौर आने का अनुमान है।
-4 फरवरी को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मध्यम कोहरा रहेगा।
-5 फरवरी को राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
-6 फरवरी को गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा रहेगा।
Updated on:
03 Feb 2026 02:21 pm
Published on:
03 Feb 2026 02:20 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
