scriptmp election 2023: नेता जी… इनका फीता क्या अगली सरकार में कटेगा? | mp election 2023 This work of bhopal development plan remained incomplete | Patrika News
भोपाल

mp election 2023: नेता जी… इनका फीता क्या अगली सरकार में कटेगा?

यह है भोपाल की चुनावी सौगात : पूरी होनी थी जो हो न सकी, कैबिनेट से मंजूरी, बजट भी तैयार, लेकिन नहीं बन सकी डीपीआर

भोपालOct 09, 2023 / 07:36 am

Manish Gite

bhopal-01.png

 

चुनावी सौगात पूरी होती है तो आने वाले समय में शहर का यातायात बहुत सुगम हो जाएगा। करीब छह हजार करोड़ की लागत से बनने वाले दो कॉरीडोर के लिए कैबिनेट से मंजूरी दे थी। बजट भी बता दिया। लेकिन इनका डीपीआर नहीं बन सका। शहर के विधायकों ने जोर लगाया होता तो इनकी समय से डीपीआर बन जाती। बजट मिल जाता और काम की शुरुआत का फीता कट जाता। लेकिन ऐसा न हो सका। और अब लगता है यह महज चुनावी घोषणाएं बनकर रह जाएंगी। आचार संहिता किसी भी दिन लग सकती है। ऐसे में इन पर कार्य अगली सरकार में ही शुरू होने की संभावना है।

 

31 अगस्त को कैबिनेट से मंजूरी
40.90 किमी का पश्चिमी बायपास, 1362 करोड़ की लागत

40.90 किमी लंबा पश्चिमी बायपास करीब 1362 करोड़ की लागत से बनेगा। इसे भी हाइब्रिड एन्युटी मोड पर बनाया जाएगा। पश्चिमी बायपास मंडीदीप की ओर ओबेदुल्लागंज से इंदौर रोड की ओर बढ़ेगा। फंदाकला गांव में इंदौर रोड से यह जुड़ जाएगा। यह चार लेन में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही सर्विस रोड भी बनेगी। जिससे आसपास के क्षेत्रों में आसानी से तेज रफ्तार वाहन फर्राटा भर सकेंगे।

 

4 अक्टूबर को कैबिनेट से मंजूरी
6.71 किमी लंबा आठ लेन का वीआइपी रोड

वीआइपी रोड को आठ लेन में बनाए जाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। आगामी तीन साल में इनका निर्माण पूरा किया जाना है। इसे भी हाइब्रिड एन्युटी मोड पर बनाया जाएगा। ये कमलापार्क से शुरू होकर वीआइपी रोड के समानांतर बनेगा। इसके दो भाग होंगे। पहला भाग खानूगांव क्षेत्र से इंदौर रोड और दूसरा एयरपोर्ट के लिए होगा।

 

क्या है हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल

प्रोजेक्ट लागत का 40 प्रतिशत सरकार देगी, बाकी राशि निर्माणकर्ता को खुद जुटानी होगी। उसके लिए टोल से लेकर अन्य तरह से वह राजस्व की व्यवस्था करेगा। इसमें से भी करीब ढाई हजार करोड़ रुपए सरकार देगी।


राजधानी के दोनों कॉरीडोर सरकार ने प्राथमिकता में रखे हैं। इनके लिए प्राधिकरण काम कर रहा है। शहरवासियों को बिना ट्रैफिक में उलझे तेज गति से अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ये प्रोजेक्ट काफी मददगार साबित होंगे।

-अविनाश लवानिया, एमडी, एमपीआरडीसी

यह है भोपाल की गोविंदपुरा सीटः यहां वंशवाद को लेकर है विरोध

mla1.png

गोविंदपुरा में विधायक के खिलाफ लगाए पोस्टरः विधानसभा चुनाव के अंतर्गत गोविंद विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कृष्णा गौर के खिलाफ वंशवाद को लेकर विरोध तेज हो गया है। पार्टी कार्यालय में बड़े नेताओं के समक्ष प्रदर्शन के बाद अब गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर वंशवाद हटाओं गोविन्दपुरा बचाओ के पोस्टर लगाए गए हैं। इससे पहले भी दीनदयाल परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आकर मौजूदा विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय मुद्दों के लिए उठाई आवाज, मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दे दी

bhopal-03.png

डीके हनी होम्स के रहवासियों ने किया मतदान का बहिष्कारः वार्ड 81 में आने वाली कॉलोनी डीके हनी होम्स फेज 1, फेज 2 और डीके ब्रिज टॉवर के रहवासियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रहवासियों के आरोप है कि कॉलोनी का पहुंच मार्ग कई महीनों से जर्जर और बदहाल है। कॉलोनी में साफ-सफाई और सीवेज का रिसाव हमेशा होता रहता है। ऐसे में यदि ये काम नहीं हुए, तो सभी रहवासी आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए रविवार को कॉलोनी के महिला और पुरुषों ने कोलार मेन रोड पर प्रदर्शन किया और बेनर-पोस्टर भी लगाए। डीके हनी होम्स के अध्यक्ष विजय गुप्ता और रहवासियों के आरोप हैं कि कॉलोनी में आवागमन करने वाले मुख्य मार्ग न तो सही तरीके से कभी बनाया गया और न ही इस मार्ग में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। सीवेज के कारण बीमारी की की आशंका है। ऐसे में रहवासियों ने चेतावनी दी है कि 15 अक्टूबर तक व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो चक्का जाम करेंगे।

Hindi News/ Bhopal / mp election 2023: नेता जी… इनका फीता क्या अगली सरकार में कटेगा?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो