उपचुनाव में खुला पिटारा
पांच साल में 16 जिलों में उपचुनाव हुए हैं। इनमें मुख्यमंत्री ने 1866 घोषणाएं की, जो पूरे प्रदेश में की गई घोषणाओं की 37 प्रतिशत हैं। मंदसौर में गरोठ उपचुनाव और गोलीकांड का असर था तो वहां 58 घोषणा की, लेकिन उससे सटे नीमच जिले में सिर्फ तीन घोषणा की। इसमें से भी एक ही पूरी हो पाई है। इसी तरह सतना में दो उपचुनाव पड़े तो सीएम ने 223 घोषणाएं की, लेकिन विंध्य के दूसरे जिले रीवा में 74 और सीधी में 27 घोषणा की।