scriptगुजरात से भी सस्ता हो जाएगा यहां पेट्रोल, दिवाली पर ये सरकार देगी बड़ा तोहफा | mp govt planning to reduces VAT on petrol and diesel by 5 percent | Patrika News
भोपाल

गुजरात से भी सस्ता हो जाएगा यहां पेट्रोल, दिवाली पर ये सरकार देगी बड़ा तोहफा

गुजरात में पेट्रोल-डीजल के दाम तीन रुपए कम करते हुए सरकार ने बड़ी राहत दी है। इधर मध्यप्रदेश में भी वैट की दरों कम जल्द हो इसका इंतजार जल्द ही

भोपालOct 10, 2017 / 12:12 pm

Manish Gite

petrol diesel

petrol diesel

भोपाल। गुजरात में पेट्रोल-डीजल के दाम तीन रुपए कम करते हुए सरकार ने बड़ी राहत दी है। इधर मध्यप्रदेश में भी वैट की दरों कम जल्द हो इसका इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी 5 फीसदी वैट खत्म करने का फैसला ले सकती है।
फिलहाल मंगलवार को देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का बना हुआ है। वित्तमंत्री जयंत मलैया के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हाल ही में संकेत दिए थे। 14 वर्षों में यह पहला मौका है जब सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम तीन रुपए कम करते हुए बड़ी राहत दे देगी।
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद गुजरात सरकार ने सबसे पहले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला चार फीसदी वैट घटा दिया है। इससे वहां 2.93 रुपए पेट्रोल और 2.72 रुपए डीजल के भाव कम हो जाएंगे। यह तत्काल प्रभाव से भी लागू हो गई है।
MP के लोगों को दीपावली पर मिलेगा यह तोहफा
इधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हाल ही में कहा है कि वे केंद्र सरकार के इस पत्र को गंभीरता से विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश के लोगों को दीपावली के मौके पर यह तोहफा दे दिया जाएगा।
MP में कम हो सकता है पांच फीसदी वैट
मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला वैट करीब पांच फीसदी कम करने का विचार गंभीरता से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने भी हाल ही में कहा था कि वे जीएसटी काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे और वैट कटोती का जिक्र करेंगे।
यह भी है खास

मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 28 फीसदी वैट 4 रुपए सेस लगता है। इसके बाद करीब 34 फीसदी टैक्स लग जाता है। डीजल पर 27 फीसदी वैट और 1.50 सेस लगता है। इसके बाद 31 फीसदी कीमत बढ़ जाती है।

भोपाल में यह है दाम
पेट्रोल- 74.79
डीजल- 63.31

देश में सभी राजधानियों में सबसे महंगा भोपाल
Agartala 64.47
Aizwal 64.60
Ambala 68.01
Bangalore 69.51
Bhopal 74.79
Bhubhaneswar 67.34
Chandigarh 68.59
Dehradun 71.47
Gandhinagar 70.22
Gangtok 71.35
Guwahati 70.32
Hyderabad 72.48
Imphal 66.65
Itanagar 64.74
Jaipur 71.05
Jammu 70.16
Jullunder 73.42
Kohima 66.95
Lucknow 70.97
Panjim 63.05
Patna 72.80
Pondicherry 67.45
Port Blair 59.19
Raipur 69.00
Ranchi 70.14
Shillong 67.89
Shimla 69.13
Srinagar 72.83
Trivandrum 72.23
Silvasa 66.65
Daman 66.58
(पेट्रोल के दाम 10 अक्टूबर 2017 के हैं।)
प्रदेश की राजधानियों में डीजल के भाव
Agartala 55.23
Aizwal 54.57
Ambala 56.90
Bangalore 57.11
Bhopal 63.31
Bhubhaneswar 61.11
Chandigarh 57.81
Dehradun 59.01
Gandhinagar 63.33
Gangtok 58.80
Guwahati 59.40
Hyderabad 61.93
Imphal 55.26
Itanagar 54.64
Jaipur 60.99
Jammu 58.04
Jullunder 57.10
Kohima 55.49
Lucknow 58.32
Panjim 57.93
Patna 60.63
Pondicherry 58.96
Port Blair 53.70
Raipur 61.64
Ranchi 60.31
Shillong 56.79
Shimla 57.20
Srinagar 60.24
Trivandrum 62.01
Silvasa 57.75
Daman 57.68
(पेट्रोल डीजल के दाम 10 अक्टूबर 2017 के हैं।)

Home / Bhopal / गुजरात से भी सस्ता हो जाएगा यहां पेट्रोल, दिवाली पर ये सरकार देगी बड़ा तोहफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो