scriptMP Patwari Bharti 2023: पटवारी भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण को लेकर आई बड़ी खबर, यहां पढ़ें Recruitment अपडेट | mp patwari bharti 2023 Recruitment counseling second round start big update latest news | Patrika News
भोपाल

MP Patwari Bharti 2023: पटवारी भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण को लेकर आई बड़ी खबर, यहां पढ़ें Recruitment अपडेट

MP Patwari Recruitment 2023: मध्य प्रदेश (MP) पटवारी भर्ती परीक्षा (MPPESB Group-2 Sub Group-4) के सेलेक्टेड केंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर आई है। काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू हो चुका है…यहां पढ़ें MP Patwari Recruitment 2023 का अपडेट…

भोपालMar 11, 2024 / 04:11 pm

Sanjana Kumar

mp_patwari_bharti_2023_recruitment_second_round_counseling_big_update.jpg

Patwari exam 2024

MP Patwari Recruitment 2023: मध्य प्रदेश (MP) पटवारी भर्ती परीक्षा (MPPESB Group-2 Sub Group-4) के सेलेक्टेड केंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर आई है। 25 फरवरी को पहले चरण की काउंसलिंग खत्म होने के बाद 7 मार्च से अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। वहीं आज 9 मार्च से दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि सेलेक्टेड केंडिडेट्स अगर काउंसलिंग के लिए नहीं आ पाते हैं तो उन्हें एबसेंट माना जाएगा और उनका सेलेक्शन कैंसिल कर दिया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आप समय पर और बताई गई डेट पर काउंसलिंग के लिए पहुंच जाएं।

 

मध्य प्रदेश शासन के आयुक्त भू अभिलेख तथा बंदोबस्त, ग्वालियर की ओर से सभी कलेक्टरों के नाम निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 के क्वालीफाई कैंडीडेट्स की पहले चरण की काउंसलिंग में जो पद खाली रह गए थे, अब उन पदों पर नियुक्ति के लिए 9 मार्च से काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू किया जाए।

 

निर्देशों के बाद आज शनिवार 9 मार्च से पटवारी भर्ती प्रक्रिया की काउंसलिंग शुरू की गई है। वेटिंग लिस्ट के आधार पर हो रही काउंसलिंग पटवारी भर्ती प्रक्रिया के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ओर से केंडिडेट्स की वेटिंग लिस्ट जारी की गई है।

mp_patwari_bharti_recruitment_2023_counseling_second_round_start.jpg

इसी वेटिंग लिस्ट के आधार पर काउंसलिंग का सेकंड राउंड शुरू किया गया है। डिपार्टमेंट लेवल पर भी ईमेल के माध्यम से मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट दी जा रही है। होल्ड पर रखे गए केंडिडेट्स अभी बाहर मिलान करने के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिलों द्वारा होल्ड पर रखे गए केंडिडेट्स का निराकरण नहीं करने वाले पद इस सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। इनका निराकरण किए जाने के बाद ही अलग से इन पदों पर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

– बता दें कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप-2, सबग्रुप-4 और पटवारी परीक्षा के लिए 9200 पदों कि लिए नोटिफिकेशन निकाला गया था। इसके बाद 15 मार्च से 26 अप्रैल तक 68 सेंटर्स पर पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई।

– इसमें 12 लाख 7663 छात्रों ने आवेदन किया और 9 लाख 78 हजार 270 केंडिडेट्स पेपर देने पहुंचे थे। पटवारी भर्ती का रिजल्ट 30 जून 2023 को आ आया था। रिजल्ट में 8617 बच्चों की मेरिट लिस्ट रिलीज की गई और बाकी पदों के लिए रिजल्ट रोक दिया गया।

– इसके बाद इस मामले की जांच के लिए जुलाई 2023 को जांच आयोग गठन किया गया था और 8 महीने जांच के बाद जस्टिस राजेंद्र वर्मा ने रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपते हुए परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक को हटाने की अनुशंसा की थी।

– इस आधार पर मोहन सरकार ने पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित करने के आदेश दिए थे। पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम पिछले महीने जारी कर दिया गए। वहीं पटवारी भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के आदेश के बाद से ही पटवारी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आज से पटवारी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया है।

– बता दें कि एमपी में 6700 पदों पर पटवारी की भर्ती होनी है। पहले राउंड में करीब साढ़े चार हजार पदों पर भर्ती हुई है। पहले चरण की काउंसलिंग में करीब 2200 चयनित अभ्यर्थी नहीं पहुंचे थे। जिससे पदों पर भर्ती पूरी तरी नहीं हो सकी थी। इसके बाद काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू किया गया।

Home / Bhopal / MP Patwari Bharti 2023: पटवारी भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण को लेकर आई बड़ी खबर, यहां पढ़ें Recruitment अपडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो