scriptबारिश की ठंडक के बाद फिर गर्मी रिटर्न, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल | mp Weather Update heat returns again, know how the weather | Patrika News
भोपाल

बारिश की ठंडक के बाद फिर गर्मी रिटर्न, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

अफगानिस्तान और नेपाल के ऊपर बने अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ

भोपालMay 07, 2022 / 07:28 pm

Hitendra Sharma

mp_imd_alert.png
भोपाल. प्रदेश में बदलते मौसम के साथ बीते दिनों बारिश का असर से गर्मी से राहत मिली थी अब से लू की वापसी होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने देश में कहीं -कहीं पारा पारा 50 डिग्री का आकंड़ा पार कर सकता है। वही मध्य प्रदेश के 8 जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो बारिश की ठंडक के बाद गर्मी का असर तेज होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान से कुछ राहत मिलने की बात कही थी। मौसम विज्ञानिको के मुताबिक अफगानिस्तान और नेपाल के ऊपर बने दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं वही बंगाल की खाड़ी में भी अंडमान सागर के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे बारिश का मौसम फिर से शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें

पंडित प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष विरतण किया शुरू, शिवरात्रि पर रोकना पड़ा था कार्यक्रम

प्रदेश के भोपाल समेत दो तीन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि चक्रवात आसनी के 10 मई के बाद उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर मुड़ने और आगे बढ़ने की बहुत संभावना है। ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर जाने और बांग्लादेश तट पर टकराने की संभावना है।
प्रदेश में पिछले 24 घन्टो के दौरान चम्बल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष सम्भागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। वही प्रदेश में अधिकतम तापमानों की दृष्टि से सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। वही प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री राजगढ में दर्ज किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के राजगढ, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ, मंडला,बालाघाट, सिवनी एवं छिदंवाडा जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ametk
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो