scriptMP Weather: देश में दूसरा सबसे गर्म शहर राजगढ़ 46.3 डिग्री, 28 मई से एक्टिव होगी प्री-मानसून | MP Weather Update: Pre-monsoon will be active from May 28 | Patrika News
भोपाल

MP Weather: देश में दूसरा सबसे गर्म शहर राजगढ़ 46.3 डिग्री, 28 मई से एक्टिव होगी प्री-मानसून

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहले दिन 26 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। खंडवा और खरगोन में तापमान सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपालMay 26, 2024 / 09:22 am

Ashtha Awasthi

Mp weather update

Mp weather update

MP Weather Update: नौतपा के पहले दिन ही मध्यप्रदेश में लू के थपेड़ों (MP weather update today) के साथ भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आइएमडी दिल्ली ने राजस्थान के फलोदी में रेकॉर्ड 50 डिग्री बताया। मप्र का राजगढ़ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर था, यहां पारा 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। मप्र के 5 शहरों में हीट वेव और 12 में तापमान 44 के पास रहा। हालांकि भोपाल आइएमडी (MP weather update) ने प्रदेश का सबसे गर्म शहर खरगोन (45.5 डिग्री) बताया।
ये भी पढ़ें: अब QR कोड बता देगा सड़क सही या खराब ? नहीं हो सकेगी लैब-कॉन्ट्रैक्टर्स की मिलीभगत

शनिवार को खंडवा, खरगोन, रतलाम, धार और टीकमगढ़ में लू की स्थिति रही। भोपाल में बादलों की आवाजाही से हल्की गिरावट के साथ पारा 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने 28 मई से प्री-मानसून एक्टिव होने के आसार बताए हैं। तब तक 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहा तापमान

जिलों में तापमान की बात करें तो ग्वालियर में 43.9 डिग्री, इंदौर में 43.3 डिग्री और भोपाल में 42.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं जबलपुर में भी 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। उज्जैन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खजुराहो, सागर, रायसेन, गुना, दमोह, नरसिंहपुर, धार, टीकमगढ़ और शिवपुरी जिलों में भी तेज गर्मी रही। मौसम विशेषज्ञों ने 31 मई तक के लिए मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ग्वालियर चंबल इंदौर उज्जैन संभाग में तेज गर्मी पड़ सकती है।

इन जिलों में 40 के पार तापमान

रतलाम और राजगढ़ में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा देवास में 44.9, नीमच में 44.5, शाजापुर में 44.4, निवाड़ी में 44, उज्जैन में 44, टीकमगढ़ में 44, धार में 44, शिवपुरी में 44, ग्वालियर में 43.9, नरसिंहपुर में 43.6, दमोह में 43.6, इंदौर में 43.4 और भोपाल में 42.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। 33 स्टेशनों में रिकॉर्ड हुए तापमान को देखा जाए तो सिर्फ चार स्थानों में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। बाकि सभी स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है।

Hindi News/ Bhopal / MP Weather: देश में दूसरा सबसे गर्म शहर राजगढ़ 46.3 डिग्री, 28 मई से एक्टिव होगी प्री-मानसून

ट्रेंडिंग वीडियो