script30 जनवरी से भरे जाएंगे पीएससी के फॉर्म, इन पदों पर निकली हैं भर्ती | mppsc new notification 2022 | Patrika News
भोपाल

30 जनवरी से भरे जाएंगे पीएससी के फॉर्म, इन पदों पर निकली हैं भर्ती

mppsc – मध्यप्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के लिए अभी से करें तैयारी…।

भोपालJan 05, 2022 / 02:47 pm

Manish Gite

pmpsc.png

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (mppsc) ने अधिकारियों के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 30 जनवरी से आवेदन फार्म भरे जाएंगे। यह भर्ती आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए निकाली गई है।

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) की ओर से यूनानी (unani), आयुर्वेद (ayurveda) और होम्योपैथी (homeopathy) चिकित्सा अधिकारी परीक्षा के लिए फार्म भरने की तारीख घोषित कर दी है। यह आवेदन 30 जनवरी दोपहर 12 बजे से भरे जाएंगे। यह आवेदन 1 मार्च तक भरे जा सकेंगे।

एमपीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के लिए विज्ञापन 28 दिसंबर को निकाले गए थे। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के लिए 28 दिसंबर को विज्ञापन जारी किया गया था, जबकि यूनानी चिकित्सा अधिकारी के लिए 30 दिसंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था।

 

नए नोटिफिकेशन में यह हुए बदलाव

नए नोटिफिकेशन के मुताबिक इन परीक्षाओं में शैक्षणिक अर्हताओं में बदलाव भी किया गया है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में आवेदन कर पाएंगे। हालांकि उन्हें साक्षात्कार से पहले इंटर्न प्रमाण पत्र भी हासिल करना होगा। यूनानी चिकित्सा अधिकारी के अभ्यर्थी को आयुर्वेदिक यूनानी बोर्ड में अस्थाई पंजीयन का भी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अन्यता आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

 

 

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के 692 पद

एमपीपीएससी ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के 692 पदों पर भर्ती निकाली है, इनमें 188 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। 110 पद एससी, 138 पद एसटी के लिए हैं, जबकि 187 पद ओबीसी वर्ग के लिए रखे गए हैं। इनमें 69 पद इडब्ल्यूएस कोटे के भी पद शामिल हैं। जबकि 62 पद महिला अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। जबकि एससी के लिए 36, एसटी के लिए 46 और इस पर इडब्ल्यूएस के 23 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यूनानी के 28 पद

एमपीपीएससी ने यूनानी मेडिकल आफिसर (MPPSC Unani Medical Officer Online form 2022) के 28 पदों पर यह भर्ती निकाली है। यह परीक्षा 1 मार्च 2022 को होगी। इनका वेतमान 15600-39100+5400 /- रूपये प्रतिमाह है। आयु 1 जनवरी 2022 को 21-40 वर्ष तक होना चाहिए।

43 होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती होंगे

होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के 43 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 12 पद अनारक्षित वर्ग के, 7 पद SC के, 9 पद ST के, 11 पद ओबीसी के एवं 04 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 4 पद अनारक्षित, 2 पद एससी में, 03 पद एसटी में, 04 पद ओबीसी में, 01 पद ईडब्ल्यूएस में आरक्षित रखा गया है। इनके अलावा मूल निवासी दिव्यांगजन के लिए आरक्षित पदों की संख्या VH में 01 पद, HH में 02 पद हैं, जबकि OH और MD में कोई भी रिक्त पद नहीं है।

 

 

Home / Bhopal / 30 जनवरी से भरे जाएंगे पीएससी के फॉर्म, इन पदों पर निकली हैं भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो