scriptकैंसर को जड़ से खत्म कर देता है ये पहाड़ी फल, ज़रूर जान लें इसके फायदे | Myrica esculenta fruit medicinal treatment in cancer | Patrika News
भोपाल

कैंसर को जड़ से खत्म कर देता है ये पहाड़ी फल, ज़रूर जान लें इसके फायदे

कैंसर को जड़ से खत्म कर देता है ये पहाड़ी फल, ज़रूर जान लें इसके फायदे

भोपालFeb 06, 2019 / 05:10 pm

Faiz

health news

कैंसर को जड़ से खत्म कर देता है ये पहाड़ी फल, ज़रूर जान लें इसके फायदे

भोपालः अब तक आप कई फलों का लुत्फ ले चुके होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पहाड़ों में मिलने वाले खास फल ‘काफल’ के बारे में सुना है। इस फल का स्वाद लाजवाब तो होता ही है, साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इस फल का एक बार टेस्ट चख लेने वाले बार बार इसे खाने की इच्छा रखते हैं। आकार में करोंदे की तरह दिखने वाले इस फल को आयुर्वेद में भी काफी महत्व दिया जाता है। राजधानी भोपाल के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ नाजिम अली ने बताया कि, उत्तर भारत समेत हिमाचल के पहाड़ों पर खासतौर पर ऊगने वाला ये फल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात देने में बेहद कारगर माना जाता है।

health news

ऐसा नहीं है कि, ये फल सिर्फ वहीं मिल सकता है, जहां इसकी पैदावार होती है। इसे आप नज़दीक के मॉल या फ्रूट बाजार से भी खरीद सकते हैं। हालांकि, इस खास फल की पैदावार साल में सिर्फ दो महीने ही होती है। आमतौर पर ये गर्मियों के सीजन में मई और जून के माह में पकता है। इसके बावजूद भी ये बाज़ार में मिल ही जाता है। इसका मीठा और रसीला स्‍वाद भी खाने में लाजवाब होता है। काफल देखने के समान दिखाई पड़ा है। इसके बाहर एक रसीली होती है जबकि अंदर एक छोटी सी सख्त गुठली भी होती है। हालांकि, इसके सेहत संबंधी जानकार इसे गुठली के साथ खाना ज्यादा लाभकारी मानते हैं। तो चलिये हम भी जानते हैं इस पहाड़ी रसीले फल के खास फायदों के बारे में…।

health news

इन गुणों से भरपूर होता है काफल

काफल में कई तरह के प्राकृतिक तत्‍व पाए जाते हैं। जैसे माइरिकेटिन, मैरिकिट्रिन और ग्‍लाइकोसाइड्स। इसके अलावा, इसकी प‍त्तियों में फ्लावे -4′ और हाइड्रोक्‍सी-3 पाया जाता है।

 

health news

लू का इलाज है काफल

आयुर्वेद चिकित्सकों का मानना है कि, काफल फल औषधि की तरह काम करता है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के अलावा काफल गर्मी में लगने वाली लू के लिए भी काफी फायदेमंद है।

 

health news

काफल की छाल भी कारगर

काफल के पेड़ की छाल से निकलने वाले सार को दालचीनी और अदरक के साथ मिलाकर इसका सेवन करते हो तो आप पेचिश, बुखार, फेफड़ों की बीमारियां, अस्थमा और डायरिया आदि रोगों से आसानी से बच सकते हो। यही नहीं इसकी छाल को सूंघने से आंखों के रोग व सिर का दर्द आदि रोग ठीक हो सकते हैं।

health news

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर

इस प्राकृतिक फल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पेट से संबंधित रोगों को खत्म करते हैं। इसके फल से निकलने वाला रस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Home / Bhopal / कैंसर को जड़ से खत्म कर देता है ये पहाड़ी फल, ज़रूर जान लें इसके फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो