भोपाल

Navratri 2024 – मैहर में उमड़े भक्त, 10 लाख लोगों के आने का अनुमान, सीएम ने भी की शारदा माता की पूजा

Navratri 2024 – CM Mohan Yadav worshiped Sharda Mata in Maihar- चैत्र नवरात्रि Chaitra Navratri 2024 के पहले दिन मैहर Maihar के मां शारदा मंदिर में देवी के भक्त उमड़ पड़े।

भोपालApr 09, 2024 / 03:52 pm

deepak deewan

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मैहर पहुंचे

Navratri 2024 – CM Mohan Yadav worshiped Sharda Mata in Maihar – चैत्र नवरात्रि Chaitra Navratri 2024 के पहले दिन मैहर Maihar के मां शारदा मंदिर में देवी के भक्त उमड़ पड़े। शारदा माता के दर्शन के लिए लोग रात से ही यहां पहुंचने लगे थे, सुबह होते ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। नवरात्र के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मैहर पहुंचे और माता शारदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

 

मैहर में शारदा माता मंदिर त्रिकूट पर्वत पर है। यह देवी धाम देशभर में विख्यात है। शारदा माता के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में जा पहुंचे। मंगलवार को यहां विशेष आरती हुई। 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नवरात्रि के दौरान यहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सुबह नव संवत्सर की बधाई दी। 2081 पिंगल वर्ष पर उन्होंने कहा कि विक्रम संवत का नए वर्ष का पहला दिन हम सभी के जीवन में मंगल ही मंगल करे, मैं ऐसी कामना करता हूं। नवरात्रि को सीएम ने शक्ति का पर्व बताया।

नवरात्रि के पहले दिन सीएम डॉ. मोहन यादव MP CM Mohan Yadav मां की पूजा—अर्चना के लिए मैहर पहुंच गए। वे सुबह करीब 11 बजे मैहर आए और यहां से त्रिकूट पर्वत पहुंचे जहां शारदा माता के दर्शन Sharda Mata Darshan कर उनकी पूजा की। सीएम ने माता शारदा से प्रदेश और देशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। डॉ. मोहन यादव ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

यहां आ रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रेलवे ने नवरात्रि के दौरान यहां अतिरिक्त ट्रेनों के स्टॉपेज घोषित कर दिए हैं। नौ दिनों तक यहां अधिकांश ट्रेने रुकेंगी। पुलिस प्रशासन के साथ मां शारदा मंदिर प्रबन्ध समिति ने भी खासी व्यवस्थाएं की हैं।

 

यह भी पढ़ें—Breaking – राहुल के हेलिकाप्टर में खत्म हुआ पेट्रोल, रात को शहडोल में ही रुक सकते हैं स्टार प्रचारक

Hindi News / Bhopal / Navratri 2024 – मैहर में उमड़े भक्त, 10 लाख लोगों के आने का अनुमान, सीएम ने भी की शारदा माता की पूजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.