scriptगायक बी प्राक के इवेंट पर पौने चार लाख रुपए मनोरंजर कर निकाला | Nearly four lakh rupees were spent on singer B Praak's event. | Patrika News
भोपाल

गायक बी प्राक के इवेंट पर पौने चार लाख रुपए मनोरंजर कर निकाला

भोपाल. नगर निगम ने अब मनोरंजन कर वसूली भी तेज कर दी है। नए साल के जश्र से पहले ही अन्य इवेंट्स पर टैक्स लिया जा रहा है। हाल में अरेरा कॉलोनी में गायक बी प्राक के एक इवेंट पर पौने चार लाख रुपए का मनोरंजन कर निकाला।

भोपालDec 29, 2023 / 07:22 pm

देवेंद्र शर्मा

a9bab935-9bf1-45a8-ab53-35acd0a97bdc.jpg
भोपाल. नगर निगम ने अब मनोरंजन कर वसूली भी तेज कर दी है। नए साल के जश्र से पहले ही अन्य इवेंट्स पर टैक्स लिया जा रहा है। हाल में अरेरा कॉलोनी में गायक बी प्राक के एक इवेंट पर पौने चार लाख रुपए का मनोरंजन कर निकाला। जोन 21 के प्रभारी अर्जुन मेघानी ने ये टैक्स निकाला। इसे लेकर इवेंट एजेंसी के प्रखर श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया गया।
कुर्की की तो जमा किए 3.96 लाख रुपए
– कर वसूली के लिए बकायादारों की संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। सी21 मॉल में करदाता सावित्री साहू पर निगम का संपत्तिकर 3.96 लाख रुपए बकाया था। इनकी दुकान को कुर्क किया तो राशि जमा करवा दी। मॉल के दुकानार कैलाश नारायण ने भी कुर्की पर 59 हजार रुपए जमा कराए। जोन 13 के अमले ने मॉल में ही ग्लोबल इंडिया पर 66 हजार रुपए, एडवांस इंजीनियरिंग पर 80 हजार रुपए बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की।

Hindi News/ Bhopal / गायक बी प्राक के इवेंट पर पौने चार लाख रुपए मनोरंजर कर निकाला

ट्रेंडिंग वीडियो