scriptअब कांग्रेस पार्टी में जान फूंकेंगी बाल कांग्रेस, पांच हजार सदस्य जुडे़ | Now Bal Congress will breathe life into the Congress party, five thous | Patrika News
भोपाल

अब कांग्रेस पार्टी में जान फूंकेंगी बाल कांग्रेस, पांच हजार सदस्य जुडे़

एक साल में पांच लाख युवाओं को जोड़ने की कोशिश, 16 से 18 वर्ष के युवाओं की बने रहे हैं सदस्य।

भोपालNov 22, 2021 / 04:44 pm

Hitendra Sharma

mp_congress_1.png

भोपाल. राज्य में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए काम कर रही कांग्रेस का फोकस अब 16 से 18 वर्ष तक के युवाओं पर है। पार्टी इन्हें बाल कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर पार्टी से जोड़ रही है। हाल ही में गठित बाल कांग्रेस के लिए सदस्यता अभियान चल रहा है। लक्ष्य है कि एक साल में पांच लाख युवाओं को इससे जोड़ लिया जाए। इसके लिए पार्टी पूरी रणनीति के साथ काम कर रही है। इनमें से ज्यादातर सदस्यों को चुनाव आने तक मतदान करने का अधिकार भी मिल जाएगा। इस तरह कांग्रेस अपने पक्ष में युवाओं को जोड़ रही है।

बाल दिवस पर गठित बाल कांग्रेस के पहले दिन एक हजार सदस्य बन गए थे। अब यह संख्या पांच हजार तक जा पहुंची है। प्रदेश स्तर पर इसकी कमान इंदौर के स्कूली छात्र लक्ष्य गुप्ता को मिली है। अब ये सदस्यता अभियान के साथ अपनी टीम तैयार करने में जुटे हैं। जल्द ही बाल कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक की टीम बनेगी।

Must See: प्राइवेट यूनिवर्सिटी के निर्णयों पर नहीं सरकार की दखलंदाजी

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85r0s2

अभी जुड़ेंगे तो अगले चुनाव में मतदाता भी होंगे
कांग्रेस का मानना है कि बाल कांग्रेस में जो युवा अभी जुड़ेंगे वे अगले विधानसभा चुनाव में मतदाता भी होंगे। इसलिए एक साल में पांच लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ये बड़ा वोट बैंक सीधे तौर पर कांग्रेस का होगा। बाल कांग्रेस से जुड़े युवाओं में सक्रियता बनी रहे इसके लिए इन्हें कार्यक्रमों की जिम्मेदारी रहेगी। इसमें धार्मिक, सामाजिक सहित अन्य कार्यक्रम कर सकते हैं। वे अपने स्तर पर ऑनलाइन ऑफलाइन कार्यक्रमों को प्लान कर सकते हैं। इसके लिए जोन,ब्लॉक, जिला स्तर पर प्रभारी कांग्रेस कमेटी के होंगे, जिससे कार्यक्रम आयोजित करने में यवाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Must See: बर्बरता: मजदूरी लेने गए मिस्त्री का काटा हाथ, हालत गंभीर

कांग्रेस में प्रदेश, जिला, ब्लॉक स्तर पर मुखिया को अध्यक्ष पदनाम दिया जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं होगा। इसका सेटअप ही एकदम अलग हटकर तैयार किया गया है। जिससे बच्चे अधिक आकर्षित हों। इसलिए अध्यक्ष की जगह कैप्टन पदनाम दिया गया है। जिस तरह से बाल कांग्रेस में प्रदेश के कैप्टन लक्ष्य गुप्ता बनाए गए हैं। उसी तरह जोनल, डिस्ट्रिक और ब्लॉक कैप्टन होंगे।

Home / Bhopal / अब कांग्रेस पार्टी में जान फूंकेंगी बाल कांग्रेस, पांच हजार सदस्य जुडे़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो