scriptवचुर्अल वल्र्ड पर अब भाजपा-कांग्रेस वॉर | Now BJP-Congress war on virtual world | Patrika News
भोपाल

वचुर्अल वल्र्ड पर अब भाजपा-कांग्रेस वॉर

—————————— वचुर्अल रैली से लेकर वेबएक्स-ऑडियो ब्रिज कम्युनिकेशन, टवीटर ट्रेडिंग पर भाजपा बहुत आगे—————————–

भोपालOct 18, 2021 / 09:08 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

Youth asked for proof of CM Shivraj Singh corona vaccine

Youth asked for proof of CM Shivraj Singh corona vaccine


भोपाल। बदलते जमाने के साथ सियासत भी अब हाईटेक होती जा रही है। एक ओर कोरोना और दूसरी ओर बढती तकनीक ने वचुर्अल वल्र्ड मे भी भाजपा-कांग्रेस में जंग छेड दी है। पिछले विधानसभा चुनाव तक सोशल मीडिया जंग महज फेसबुक-ट्वीटर और चंद वीडियो क्लिप तक सीमित थी, लेकिन अब यह इससे कई गुना आगे बढ गई है। अब वचुर्अल रैली, वेबएक्स सभाएं, ऑडियो ब्रिज संवाद और ट्वीटर ट्रेडिंग वॉर मे जमकर जोर-आजमाईश होती है। इसमें भाजपा ने सबसे ज्यादा अपग्रेड टेक्नोलॉजी और फौज तैयार करके रखी है।
—————————–
भाजपा ने अलग विभाग ही बनाया, वेबएक्स का इस्तेमाल-
प्रदेश भाजपा ने वचुर्अल वल्र्ड की जंग को बेहद तेज किया है। इसके तहत प्रदेश भाजपा ने आईटी विभाग और सोशल मीडिया विभाग को अलग-अलग कर दिया है। यह पहली बार है कि मध्यप्रदेश में किसी राजनीतिक पार्टी ने आईटी विभाग अलग बनाया है। इसके तहत अब वचुर्अल कैम्पेन पर ज्यादा काम हो रहा है। प्रदेश भाजपा की आईटी विभाग के संयोजक अमन शुक्ला बताते हैं कि प्रदेश में भाजपा सभी बूथों को वचुर्अल संवाद पर एक साथ जोडऩे की क्षमता रखती है। अभी वेबएक्स का कमर्शियल प्लान लेकर वचुर्अल संवाद किया जाता है। इतना ही नहीं ऑडियो ब्रिज के जरिए भाजपा का अधिकतर जिलों से बड़ा संवाद होता है। इसमें एक लाख या उससे ज्यादा लोगों को भी एक साथ जोड़ा जा सकता है। संंयोजक शुक्ला बताते हैं कि प्रदेश भाजपा की रैली-सभा या बैठक में जरुरत के हिसाब से वचुर्अल रैली या सभा के पहले कमर्शियल प्लान को अपग्रेड कर लिया जाता है। भाजपा आईटी में इतनी अपग्रेड है कि मध्यप्रदेश के डिजिटल मैप के साथ कार्यकर्ताओं का डिजिटल डाटा बैंक तक तैयार कर रखा है।
——————————–
ट्वीटर ट्रेडिंग पर भाजपा के कई रिकार्ड-
प्रदेश भाजपा ने ट्वीटर ट्रेडिंग पर बार-बार कई रिकार्ड बनाए हैं। हर बड़े मुद्दे पर सोशल मीडिया में माहौल खड़ा करने के लिए भाजपा इसका सहारा लेती है। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निक्कर पर दिए बयान के बाद भाजपा ने हां हम है निक्करधारी कैम्पेन चलाया, जो ट्वीटर ट्रेडिंग में देश में चौथे नंबर पर रहा। इससे पहले भी अनेक मुद्दों पर भाजपा टॉप ५ ट्रेडिंग में रह चुकी है। इसके पीछे भाजपा की विभिन्न लोकेशन पर ट्वीटर ट्रेड करने की ताकत है।
———————————
कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर तेजी से उभरी-
दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस भी सोशल मीडिया वॉर में तेजी से आगे बढ़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कांग्रेस ने कई अपग्रेडेशन किए। कांग्रेस वचुर्अल रैली या सभाएं सामान्यत: नहीं करती है। लेकिन, कांग्रेस ने हर जिले में सोशल मीडिया टीम तैयार की है। कांग्रेस में अलग से आईटी विभाग नहीं है। कांग्रेस ने हर जिले में सोशल मीडिया नेटवर्क तैयार किया है, जिससे ट्वीटर ट्रेंड, फेसबुक कैम्पेन, वॉट्सअप मीडिया वॉर और अन्य वचुर्अल प्लेटफार्म पर काम हो रहा है। प्रदेश कांग्रस के सभी पदाधिकारी और अन्य सभी नेता भी ट्वीटर सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आ चुके हैं। कांग्रेस में भी किसी मुद्दे पर सोशल मीडिया कैम्पेन एकसाथ चलाया जाता है। कांग्रेस के कई कैम्पेन हिट भी रहे हैं। इसमें सडक़ों की खराब हालत से लेकर कर्ज माफी तक के कैम्पेन शामिल हैं।
——————————–
इनका कहना- प्रदेश भाजपा एक साथ सभी बूथों को वचुर्अल तरीके से जोडऩे की क्षमता रखती है। ऑडियो ब्रिज के जरिए संवाद किया जाता है, इसमें कितने भी लोग जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा जरुरत के हिसाब से अन्य वचुर्अल मीडियम में भी अपग्रेडेशन कर लिया जाता है।
– अमन शुक्ला, प्रदेश संयोजक, आईटी विभाग, प्रदेश भाजपा
————————————

Home / Bhopal / वचुर्अल वल्र्ड पर अब भाजपा-कांग्रेस वॉर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो