scriptOath Ceremony : MP के सांसद ले रहे थे शपथ, तभी पीछे टहलते नजर आया ‘तेंदुआ’, कैमरे में हुआ कैद! देंखे VIDEO | Oath Ceremony was going on at Rashtrapati Bhavan, when wild animal came out from behind DD Uikey | Patrika News
भोपाल

Oath Ceremony : MP के सांसद ले रहे थे शपथ, तभी पीछे टहलते नजर आया ‘तेंदुआ’, कैमरे में हुआ कैद! देंखे VIDEO

PM Modi Oath Ceremony : राष्ट्रपति भवन में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने शपथ ली। इसी दौरान शपथ लेने बाद बैतूल सांसद साइन कर रहे थे। तभी उनके पीछे से एक जानवर निकलता दिखाई दे रहा है।

भोपालJun 10, 2024 / 07:19 pm

Himanshu Singh

tendua at rashtrapati bhavan
PM Modi Oath Ceremony : राष्ट्रपति भवन में रविवार की शाम पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली है। इसी दौरान 71 मंत्री शामिल थे। जिसमें 30 कैबिनेट और 36 राज्यमंत्री ने शपथ ली। कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल थे। आपको जानकर, यह हैरानी होगी कि यहां बिना बुलाया मेहमान पहुंच गया था। दरअसल, ये हम नहीं ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कह रहा है। जब मध्यप्रदेश के बैतूल सांसद दुर्गा दास (डीडी) उइके (Durga Das Uikey) शपथ लेकर साइन कर रहे थे। तभी उनके पीछे से सीढ़ीयों के ऊपर से एक जानवर गुजरता दिखाई दे रहा है। अब वह कौन-सा जंगली जानवर है, यो तो नहीं पता लेकिन अनुमान लगाने पर ये तेंदुआ या टाइगर जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता कि यह कौन-सा जानवर है।
इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर बड़ी जोरों से हो रही है कि क्या राष्ट्रपति भवन में कोई जानवर इतनी खुली आजादी के साथ घूम सकता है। जानवर देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह तेंदुआ या टाइगर में से कोई एक हो सकता है।
इस लाइव वीडियो में भी आप जाकर देख सकते हैं। वीडियो में 3:16:47 मिनट पर यह रहस्यमयी जानवर देखा जा सकता है, जो कैमरे में कैद हुआ है।

हालांकि, देखने से तो वह जानवर लग रहा है। अब वह तेंदुआ था, टाईगर था या कोई और जानवर था ये देखना दिलचस्प होगा।

कौन हैं डीडी उइके?

बैतूल लोकसभा सीट पर आठ बार कांग्रेस और 10 बार बीजेपी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने बैतूल से लोकसभा चुनाव जीते असलम शेरखान को वर्ष 1994 में कैबिनेट मंत्री बनाया था। 8 फरवरी 2018 में विराट हिन्दू सम्मलेन में सर संचालक मोहन भागवत के मंच का संचालन उइके ने किया था। 2019 में सांसद बनने पर लोकसभा में हुई शपथ संस्कृत भाषा में ली थी। मंत्री डीडी उइके ने बताया उनका लक्ष्य राष्ट्र को परम वैभव पर शिखर पर पहुंचाना और इसके लिए तन मन और धन समर्पित करना है। अंतिम इच्छा आजीवन संगठन के लिए कार्य करना है। लोकसभा चुनाव 2024 में दुर्गादास उइके ने कांग्रेस को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की। पॉलिटिक्स में एंट्री लेने से पहले वह सरकारी टीचर थे। इससे पहले वह प्रशासनिक कर्मचारी और एमपी पुलिस में बतौर सिपाही सेवाएं दे चुके हैं। वह आदिवासी वर्ग से आते हैं।

Hindi News/ Bhopal / Oath Ceremony : MP के सांसद ले रहे थे शपथ, तभी पीछे टहलते नजर आया ‘तेंदुआ’, कैमरे में हुआ कैद! देंखे VIDEO

ट्रेंडिंग वीडियो