भोपाल। हाल ही में भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नामांकित की गई मराठी फिल्म कोर्ट को लेकर बॉलीवुड एक्टर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ताज़ा मामला अभिनेता ओम पुरी से जुड़ा है, जिन्होंने कोर्ट को लेकर नसीरुद्दीन शाह के बयान पर नाखुशी जाहिर की है। जब उनसे अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा- क्या उन्होंने कोर्ट देखी है। ओम पुरी भोपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म हो गया दिमाग का दही के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे।