scriptइन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका | onion price is 50 rs. per kg. in madhya pradesh | Patrika News
भोपाल

इन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका

₹50 किलो प्रति व्यक्ति 2 किलो की दर से प्याज…

भोपालNov 14, 2019 / 05:16 pm

दीपेश तिवारी

इन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका

इन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका

भोपाल। लगातार प्याज के दाम बढ़ने से जहां एक ओर थाली महंगी होती जा रही है। वहीं इसका सीधा असर जनता की जेब में पड़ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 80 रुपए किलो बिक रही प्याज आज गुरुवार को ₹50 प्रति किलो की दर पर बेची गई।
दरअसल जिला कलेक्टर तरुण पिथोडे़ ने प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए मध्यप्रदेश की भोपाल शहर में चार स्थानों पर शासन की निर्धारित दर ₹50 किलो प्रति व्यक्ति 2 किलो की दर से प्याज विक्रय के आदेश दिए।
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि प्याज़ विक्रय के समय पॉलीथिन बेग का उपयोग नहीं किया जाएगा, उपभोक्ताओं द्वारा लाये गए कपड़े के थैले में ही प्याज़ दी जाएगी। इसके साथ ही प्याज़ अच्छी क्वालिटी की हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए, सड़ी गली प्याज़ का विक्रय नही किया जाए।
इन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका
यहां बने हैं काउंटर…
जिला खाध आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि बैरागढ़ सब्जी मंडी, विट्ठल मार्केट सब्जी मंडी, बीएचईएल और सर्वधर्म कॉलोनी चुना भट्टी कोलार रोड पर चार काउंटर बनाए गए हैं।
इन चारों काउंटरों पर प्याज ₹50 किलो प्रति व्यक्ति 2 किलो के मान से विक्रय करने की व्यवस्था की गई है।
ये है निर्धारित समय…
प्याज वितरण एवं उपभोक्ताओं की सुविधा की दृष्टि से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित प्याज विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध रहें और प्याज सुगमता से विक्रय कराएं।
इन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका
भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी थोक प्याज़ विक्रेता के पास 500 क्विंटल, और फुटकर विक्रेता के पास 100 क्विंटल प्याज़ से अधिक का भंडारण नही होना चाहिए, अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
10 क्विंटल से ज्यादा प्याज बिकी…
जिसके बाद बिट्टन मार्केट सब्जी बाजार में जिला प्रशासन की प्याज की दुकान पर सुबह से लेकर दोपहर तक 10 क्विंटल से ज्यादा प्याज बिकी है।

इन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका
दूसरे व्यापारियों ने भी बेची ₹50 प्रति किलो…
वहीं कलेक्टर तरुण पिथोड़े के निर्देशों के बाद व जिला प्रशासन की दुकान की देखा देखी बिट्टन मार्केट सब्जी बाजार के बाकी प्याज व्यापारियों ने भी प्याज ₹50 प्रति किलो बेचना शुरू कर दी। जिससे शहरवासियों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली।
कहां कितनी बिकी प्याज…
जिला प्रशासन की दुकान यानि प्याज विक्रय के चार केंद्रों में से बीएचईएल पिपलानी में 12 क्विंटल, कोलार रोड चुना भट्टी में 5 क्विंटल, बैरागढ़ में 10 क्विंटल और विट्ठल मार्केट में 12 क्विंटल प्याज ब्रिकी के लिए संग्रहित की गई।
इन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका
जिसमें से आधी से अधिक मात्रा में प्याज की बिक्री दोपहर तक ही हो गई, वहीं माना जा रहा है कि शेष प्याज की बिक्री भी शाम तक समाप्त हो जाएगी।

मंत्री ने भी खरीदा प्याज…
जिला प्रशासन की दुकान पर प्याज कम दामों में बेचे जाने पर मंत्री पीसी शर्मा द्वारा कोलार चुना भट्टी पर स्थित प्याज काउंटर का अवलोकन किया गया और यहां से 4 किलो प्याज भी खरीदी गई। इसके अलावा मंत्री की ओर से इस कार्य के लिए जिला प्रशासन की सराहना भी की गई।

Home / Bhopal / इन 4 जगहों पर प्याज ₹50 प्रति किलो के हिसाब से बिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो