scriptपीएम मोदी ने दी दीपावली की बधाई, सीएम शिवराज ने कहा- एक दीपक मध्यप्रदेश की समृद्धि का जलाएं | pm modi and cm yogi wish Happy Diwali | Patrika News
भोपाल

पीएम मोदी ने दी दीपावली की बधाई, सीएम शिवराज ने कहा- एक दीपक मध्यप्रदेश की समृद्धि का जलाएं

पीएम मोदी ने दी दीपावली की बधाई, सीएम शिवराज ने कहा- एक दीपक मध्यप्रदेश की समृद्धि का जलाएं

भोपालNov 07, 2018 / 10:28 am

shailendra tiwari

mp election

पीएम मोदी ने दी दीपावली की बधाई, सीएम शिवराज ने कहा- एक दीपक मध्यप्रदेश की समृद्धि का जलाएं

भोपाल. देशभर में आज दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों की दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट में वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। समस्त प्रदेशवासियों से मेरा आह्वान है कि खुशियों के त्योहार पर वे मध्यप्रदेश की समृद्धि के नाम का दीया जलाएं और उसके संपूर्ण विकास के लिए संकल्पबद्ध बनें। उन्होंने वीडियो में कहा, मेरे प्यारे भाई-बहनों, भांजे और भांजियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। लक्ष्मीजी के सामने दीपक तो जलाएं ही उसके साथ ही एक दीपक जलाएं मध्यप्रदेश की समृद्धि के लिए। इसके साथ ही उऩ्होंने कहा, मेरी प्यारी बहनों को भाईदूज की भी शुभकामनाएं।

दिग्विजय सिंह ने दी बधाई: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी दीपावली पर देश और प्रदेशवासियो की शुभकामनाएं दी हैं। उन्ने कहा, सभी मित्रों को धन तेरस व दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभ कामनाएं। लक्ष्मी जी आपके निवास पर विराजमान रहें और आपका भण्डार सदैव भरा रखें।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए।

Home / Bhopal / पीएम मोदी ने दी दीपावली की बधाई, सीएम शिवराज ने कहा- एक दीपक मध्यप्रदेश की समृद्धि का जलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो