scriptpm modi bhopal visit : पीएम मोदी बोले- मैंने बड़ा कालखंड आदिवासियों के बीच बिताया | pm modi bhopal visit live birsa munda jayanti rani kamalapati station | Patrika News
भोपाल

pm modi bhopal visit : पीएम मोदी बोले- मैंने बड़ा कालखंड आदिवासियों के बीच बिताया

pm modi bhopal visit live- आदिवासी गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवी बार भोपाल आए…। पत्रिका में देखें पल-पल की लाइव अपडेट…।

भोपालNov 15, 2021 / 03:01 pm

Manish Gite

pm_modi_live.png

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को भोपाल दौरा…।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए आदिवासियों को साधने का प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश में 2 करोड़ आदिवासी और अन्य जनजाति के लोग हैं। प्रदेश में 47 विधानसभा सीट भी ट्राइबल के लिएआरक्षित है। इसलिए भाजपा इस आयोजन के जरिए मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव को मिशन की तरह ले रही है।
patrika.com पर देखिए पल-पल का अपडेट…

Live Updates

 

2.50 pm

पीएम मोदी का भाषण खत्म। जंबरी मैदान से थोड़ी देर में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाएंगे, जिसे वे देश को समर्पित करेंगे। उनका काफिला हेलीकाप्टर से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय स्थित हेलीपेड जाएगा वहां से वे सड़क मार्ग से स्टेशन पहुंचे। इसके बाद वापस बरकतउल्ला विश्वविद्यालय पहुंचकर हेलीकाप्टर से भोपाल एयरपोर्ट चले जाएंगे। जहां से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 

 

2.50 pm

पिछले 7 सालों में ज्यादा काम हुए

आज हमारी सरकार 90 वनोपजों पर एमएसपी दे रही है। पहली की सरकारें 9-10 देती थी। कहां 9-10 और कहां 90। मोदी ने कहा कि पचास एकलव्य रहवासी विद्यालय के शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला है। इनमें से अनेक एकलव्य स्कूल शुरू हो चुके हैं। 7 साल पहले हर छात्र पर सरकार लगभग 40 हजार खर्च करती थी। आज एक लाख रुपए से अधिक हो गया है। आज अधिक सुविधाएं मिल रही है। हर साल 30 लाख जनजातीय युवाओं को स्कालरशिप दे रही है। आजादी के बाद जहां सिर्फ 18 ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट मिले।

2.45 pm

आदिवासी हमारे असली डायमंड

मोदी ने कहा कि हाल ही में पद्मश्री सम्मान आदिवासी वर्ग को भी दिए गए पैरों में जूते-चप्पल भी नहीं थे। यह हमारे असली हीरों है, यही तो हमारे डायमंड हैं। जनजातीय समाज ने प्रतिभा की कमी नहीं है। आदिवासी सृजन का हिस्सा है, लेकिन उन्हें बाजार से नहीं जोड़ा गया। बांस की खेती करके पैसा कमा सके। हमने वन कानून को ही बदल दिया। दशकों से जिस समाज को उसकी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लंबा इंतजार करवाया गया, उसकी उपेक्षा की गई। अब उसको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

2.40 pm

राजनीति ने जनजाति वर्ग को वंचित रखा

पहले की सरकारों ने आदिवासियों का ध्यान नहीं दिया। ऐसी राजनीति के कारण आदिवासी इलाके विकास की बुनियादी सुविधाओं से वंचित रह गए। कोई राज्य कोई जिला, कोई व्यक्ति, कोई समाज विकास की दिशा में पीछे नहीं होना चाहिए। सालों साल वंचित रखे गए इल लोगों के विकास की प्राथमिकता है। आज 100 से अधिक जिलों में विकास की आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है।

 

2.38 pm

30 लाख परिवारों के घर पहुंचा पानी

जब 2014 में देश ने मुझे सभी की सेवा का मौका मिला, तो मैंने जनजातीय समाज के विकास को आगे रखा। गरीबों के घर हो, शौचालय हो, मफ्त बिजली और गैस कनेक्शन, स्कूल, सड़क मुफ्त इलाज हो, जिस गति से देश के बाकी हिस्से में हो रहा है, उसी गति से आदिवासी क्षेत्रों में भी विकास हो रहा है। आज करोड़ों लोगों को शुद्ध पानी पाइप लाइन से पहुंचाया जा रहा है, तो उसी स्पीड से आदिवासी परिवार के घरों तक भी पानी पहुंचाने का काम चल रहा है। घर की बहु-बेटियों को पानी घर पहुंचाने में कितना कष्ट उठाना पड़ता था। जल जीवन मिशन से 30 लाख परिवारों को अब नल से जल मिलना शुरू हो गया है। इसमें भी ज्यादातर हमारे आदिवासी इलाकों के ही लोग हैं।

2.37 pm

सरकारों ने आदिवासियों को नजरअंदाज किया

मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज के योगदान के बारे में देश को बताया ही नहीं गया। अंधेरे में रखने की भरपूर कोशिश की गई। और बताया भी गया तो बहुत ही सीमित दायरे में जानकारी दी गई। ऐसा इसलिए हुआ कि आजादी के बाद जिन्होंने सरकार चलाई उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति उनकी कला को पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया गया। आदिवासियों का स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई को नजर अंदाज कर दिया गया था। क्या प्रभु राम के जीवन में वनवासियों की कल्पना भुलाई जा सकती है। पहले की सरकारों ने आदिवासियों को जिस प्रकार नजर अंदाज किया, उसकी चर्चा की जाना चाहिए, उसके बारे में लोगों को बताया जाना चाहिए।

2.30 pm

टीकाकरण में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान

कोरोनाकाल में आदिवासी लोगों ने भी बड़ी संख्या में टीकाकरण में भाग लिया। जब पूरी दुनिया इस सबसे बड़ी महामारी से लड़ रही है, तो जनजातीय लोगों का वैक्सीनेशन के लिए आगे आना, यह अपने आप में गौरवपूर्ण घटना है। इनसे सीखना चाहिए। भोपाल आने से पहले मैंने रांची के बिरसा मुंडा संग्रहालय का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला। गुलामी के कालखंड में विदेशी शासन के खिलाफ खासी-गारो, मीजो, कोल आंदोलन समेत कई संग्राम हुए। गौंड महारानी, वीर दुर्गावति का शौर्य है, या रानी कमलापति का बलिदान। देश इन्हें भूल नहीं सकता। महाराणा प्रताप का संग्राम भी भील मीलों के बगैर उनकी कल्पना नहीं की जा सकती। हम सभी इनके ऋणी हैं। हम कभी इसे चुका नहीं सकते।

modi1.jpg

2.21 pm

आदिवासियों के बीच रहे पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि आज भारत पहली बार आदिवासी गौरव दिवस मना रहा है। बीते अनेक वर्षों में निरंतर हमें आपका स्नेह, आपका विश्वास मिला है। यह स्नेह हर पल और मजबूत होता जा रहा है। आपका यही प्यार आपकी सेवा के लिए दिन-रात एक करने के लिए प्रेरणा और ऊर्जा देता है। इसी सेवा भावना से आदिवासी समाज के लिए शिवराज सरकार ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया है। मोदी ने कहा कि मैं आदिवासियों के नृत्य में व्यक्त की जा रही भावनाओं को समझने की कोशिश कर रहा था। यह इसलिए भी समझ आ रहा था कि मैंने काफी बड़ा कालखंड आदिवासियों के बीच बिताया है।

2.20 pm

पीएम मोदी का संबोधन शुरू।

2.10 pm

पीएम मोदी ने आदिवासियों को जेनेटिक कार्ड सौंपे। वहीं सीएम शिवराज एवं राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सहरिया जनजाति के लोगों को नियुक्तिपत्र सौंपे, जिनका चयन हाल ही में शिक्षक के पद पर हुआ है।

2.07 pm

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एनिमिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर आधारित एक फिल्म भी दिखाई गई।

2.06 Pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राशन ग्राम योजना के संबंध में एक फिल्म दिखाई गई। उन्होंने युवाओं को वाहनों की चाबी सौंपी, जिसके जरिए यह वाहन आदिवासी अंचल में राशन पहुंचाएगा।

dailymotion
1.55 pm

चौहान ने राशन योजना की विस्तार से दी जानकारी

चौहान ने राशन ग्राम योजना के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राशनवाले वाहनों के अनुबंध के लिए भी उसी क्षेत्र के युवा का चयन करने की बात कही। उन्हें ऋण भी न्यूनतम दर पर दी जाएगी। दूर-दूर राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा. अब राशन उन्हें घर पहुंचाया जाएगा। चौहान ने कहा कि आदिवासियों के लिए रोजगार देे और गांव-गांव में पीने और सिंचाई के पानी के बारे में भी कहा कि यह काम कांग्रेस के जमाने में नहीं हुआ। अब हैंडपंप के जरिए नहीं टोटी वाला नल लगाया जाएगा।
1.53 pm

जनजातीय समारोह पर कांग्रेस के आरोप

चौहान ने कहा कि कांग्रेस सवाल उठा रही है। क्यों जनजातीय समारोह कर रहे हैं। दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री आरोप लगा रहे हैं। कोर्ट में जा रहे हैं। कह रहे हैं कि फिजूल खर्च कर रहे हैं। क्या कांग्रेस के समय हीरो-हिरोइन पर खर्च कर रहे थे, तो वो फिजूल खर्च नहीं था। चौहान ने कहा कि यह गरीब आदिवासी लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान है।
1.50 pm

चौहान ने कहा कि पीएम मोदीजी ने वैक्सीनेशन मुफ्त लगाई। पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई। रोटी-कपड़ा मकान और पढ़ाई-लिखाई का इंतजाम जनजातीय समाज का किया है। इसलिए मध्यप्रदेश और जनजातीय समाज की तरफ से अभिनंदन करता हूं।
1.38 pm

पीएम मोदी ने बढाया आदिवासियों का गौरव

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज के दिन जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा कर कर्ज चुका दिया। छल से कपट से अफगान से आया दोस्त मोहम्मद खान, पहले जगदीशपुर (इस्लाम नगर) को लूटा, बाद में सभी पर अत्याचार किया। रानी ने आत्मसम्मान के लिए जल जौहर कर दिया था। रानी भुला दीगई। इतिहास में न अंग्रेजों ने सम्मान दिया ने कांग्रेस ने दिया। लेकिन नरेंद्र मोदीजी ने रानी कमलापति के नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम करके गौरव बढ़ाया है। मैं ऐसे प्रधानमंत्री को प्रणाम करता हूं।
1.37 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन शुरू…।

shiv1.jpg

 

1.35 pm

मंच पर पीएम मोदी को आदिवासी टोबी और तीर-कमान भेंट कर सम्मानित किया। इस मौेके पर आदिवासी लोक नृत्य का आयोजन हुआ। कई आदिवासी पारंपरिक वेषभूषा में नृत्य कर रहे थे।

1.22 pm

पीएम मोदी जंबूरी मैदान के मंच पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

1.00 pm

पीएम मोदी जंबूरी मैदान पहुंचे। मोदी ने यहां जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर लगाई गई क्रांतिकारियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसका अवलोकन किया। पीएम मोदी ने उम्र दराज लक्ष्मीनारायण गुप्ता से भी मुलाकात की। गुप्ता पहली विधानसभा के विधायक रह चुके हैं।

12.40 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनकी अगवानी की।

12.15 pm

राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी एयरपोर्ट पहुंचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करेंगे।

12.10 AM

थोड़ी देर में पीएम मोदी भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेता पहुंच गए हैं।


11.45 AM
पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था आज के दिन के लिए

11.30 AM
एयरपोर्ट से लेकर जंबूरी मैदान तक भारी पुलिस बल तैनात। चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। हर आने-जाने वाले का पहचान पत्र देखा जा रहा है। जंबरी मैदान पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

11.00 AM
जंबूरी मैदान पर पहुंचने लगे बड़ी संख्या में आदिवासी। कई नेता भी मौजूद।

10.00AM
प्रदेश के आदिवासी अंचल से करीब 2 लाख आदिवासियों के आने का अनुमान है। एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में आदिवासी समेत अन्य जनजाति के लोगों को भोपाल और उसके आसपास के जिलों ठहराया गया था।

9.00 AM
भाजपा के दिग्गज नेताओं के भोपाल पहुंचने का सिलसिला शुरू। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। सिंधिया ने मीडिया से कहा कि आदिवासियों के लिए जो पिछली सरकारें नहीं कर सकी तो आज प्रधानमंत्री मोदीजी करने जा रहे हैं।

 

0:00
संबंधित खबरें

https://twitter.com/hashtag/OnePlantADay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%B5_%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम मोदी का दौरा कार्यक्रम

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85j6v6
https://www.dailymotion.com/embed/video/x85a67i

Home / Bhopal / pm modi bhopal visit : पीएम मोदी बोले- मैंने बड़ा कालखंड आदिवासियों के बीच बिताया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो