scriptगुंडे उसे पीट रहे थे और पुलिस बना रही थी वीडियो, फिर हुआ कुछ ऐसा… | Police video making | Patrika News
भोपाल

गुंडे उसे पीट रहे थे और पुलिस बना रही थी वीडियो, फिर हुआ कुछ ऐसा…

राजेश एक अपराधिक मामले में आरोपी है, जिसमें करण गवाह है। शुक्रवार को करण राजेश के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने गया था। इससे राजेश नाराज था। बताया गया कि राजेश उसे गवाही देने से मना किया था।

भोपालJul 08, 2017 / 07:37 am

Bhalendra Malhotra

bhopal

bhopal

भोपाल. बीडीए दफ्तर पुलिस चौकी के सामने गुंडों ने लाठी-डंडों से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वे युवक को सड़क पर पटककर डंडा बरसाते रहे। वहीं, पुलिसकर्मी मोबाइल फोन से वीडियो बनाता रहा। लोगों ने शोर मचाया तो गुंडे बाइक से भाग खड़े हुए।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक सेकेंड बस स्टॉप अंकुर स्कूल के पीछे निवासी 25 वर्षीय करण प्रजापति पिपलानी इलाके के राजभोग हॉस्टल में नौकरी करता है। वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जिला अदालत में पेशी कर लौट रहा था। एमपी नगर बीडीए दफ्तर के पास पुलिस चौकी के सामने बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। वह कुछ समझ पाता इससे पहले लाठी-डंडे लिए तीनों बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक सड़क पर गिर गया।

गुंडे उस पर लाठी बरसाते रहे। इसी बीच युवक पर सरेराह हमला देख लोगों ने शोर मचाया तो चौकी से एक पुलिसकर्मी आया। वह घायल युवक का वीडियो बनाने में जुटा रहा, तब तक आरोपी भाग गए। करण ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उसने पुलिस को हबीबगंज निवासी राजेश कुशवाह, प्रतीक व एक अन्य के नाम बताए हैं। फिलहाल तीनों फरार हैं।

 राजेश की पुरानी रंजिश
राजेश एक अपराधिक मामले में आरोपी है, जिसमें करण गवाह है। शुक्रवार को करण राजेश के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने गया था। इससे राजेश नाराज था। बताया गया कि राजेश उसे गवाही देने से मना किया था।

गैरजिम्मेदाराना रवैया
घटना के वक्त बीडीए के सामने सैकड़ों लोग अपने वाहन रोककर युवक को पिटता देखते रहे। इनमें किसी ने हमलावरों को पकडऩे की जहमत नहीं उठाई। जबकि, करण लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो