31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सड़क पर गिरा, काफिला रोककर मदद करने पहुंचे सिंधिया

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे, कमलनाथ सरकार के इस्तीफे के एक साल पूरे होने पर लंच में हो रहे हैं शामिल...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 20 Mar 2021, 2:39 PM IST

02_police_help.png

भोपाल। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले के आगे एक पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को देख सिंधिया ने काफिला रुकवाया और हालचाल पूछे। इस दौरान पुलिसकर्मी के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई थी। यह देख सिंधिया रुमाल निकालकर घायल पुलिसकर्मी के सिर पर खून रोकने की कोशिश करने लगे।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस का सवाल- क्या सिंधिया देशद्रोही थे, सरकार की वेबसाइट में भी है यह जिक्र

उन्होंने पुलिसकर्मी के हाथ पर भी बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि मुझे इनके सिर पर से बह रहे खून की चिंता हो रही थी। सिंधिया थोड़ी देर रुके और पुलिसकर्मी को अस्पताल जाने की सलाह दी और अपनी देखभाल करने को कहा।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को राजधानी में थे। वे सुबह स्टेट हैंगर से श्यामला हिल्स स्थित अपने बंगले की ओर रवाना हो गए थे। तभी एक पुलिसकर्मी घायल होकर सड़क पर गिर गया। वो ड्यूटी पर था। तभी सिंधिया ने घाय पुलिसकर्मी को देख अपना काफिला रुकवा दिया और उसकी खैर-खबर लेने लगे। उन्होंने अपने रुमाल से उनका खून पोछा। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने को भी अपने साथियों को कहा।

वे कमलनाथ सरकार गिराए जाने के एक साल पूरे होने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए हैं। स्टेट हैंगर पर तुलसी राम सिलावट ने उनका स्वागत किया। सिंधिया सुबह साढ़े दस बजे श्यामला हिल्स स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे, जहां वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस

इधर, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिराए जाने के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है। 20 मार्च को ही ठीक एक साल पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी। यह सरकार 15 माह तक ही चल पाई थी। कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बगावत कर 22 विधायकों के साथ कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था और भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आ गई थी। भाजपा इसे जीत बताते हुए जश्न भी मना रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने इसी सिलसिले में पार्टी नेताओं को लंच पर आमंत्रित किया है।