scriptज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद मध्यप्रदेश के 20 विधायकों ने भी छोड़ी कांग्रेस, देखें LIST | political drama jyotiraditya scindia resigned | Patrika News
भोपाल

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद मध्यप्रदेश के 20 विधायकों ने भी छोड़ी कांग्रेस, देखें LIST

पिछले 7 दिनों से चला आ रहा पॉलिटिकल ड्रामा होली के दिन चरम पर पहुंच गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावती तेवर देख कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है।

भोपालMar 10, 2020 / 08:16 pm

Manish Gite

01_1.png

madhya pradesh political drama latest updates

भोपाल। पिछले 7 दिनों से चला आ रहा पॉलिटिकल ड्रामा होली के दिन चरम पर पहुंच गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावती तेवर देख कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिलने के बाद ट्वीट के जरिए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कमलनाथ के बंगले पर सुबह से ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है, वहीं शिवराज सिंह के बंगले पर भी हलचल तेज हो गई है। एक के बाद एक 20 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे हो चुके हैं। माना जा रहा था कि सिंधिया 10 मार्च को अपने पिता के जयंती के मौके पर कोई बडा़ फैसला कर सकते हैं।

 

‘ मेरे लिए सरकार होने का अभिप्राय सत्ता की भूख नहीं ‘ – सीएम कमलनाथ

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1237266942961967104?ref_src=twsrc%5Etfw
Live Updates

8.05 pm

विधायक दल की बैठक के बाद पीसी शर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा बाहर आए और उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। शोभा ओझा ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नही है। ओझा ने कहा कि हमारे पास नंबर है।
7.35 pm

भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को फिलहाल नेता चुना गया।

6.30 pm

कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई जिसमें 94 विधायकों के शामिल होने की खबर। सीएम हाउस के बाहर सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगे। विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरने ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धोखा दिया है।
5.45 pm

विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति ने कहा कि इस्तीफे मिल गए हैं। ऐसा आप लोग सुन रहे थे, मैं भी सुन रहा था। जो नियम और कानून की प्रक्रिया और जो संवैधानिक प्रक्रिया होगी, मैं उसके अनुसार कार्यवाही करूंगा।
5.40 pm

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करने आए हैं। इस्तीफा सौंप दिया है, स्वीकार करें।

5.30 Pm

विधानसभा अध्यक्ष के बंगले पर पैदल पहुंचे भाजपा नेता
भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्र, विश्वास सारंग समेत कई भाजपा नेता कांग्रेस के 19 विधायकों के इस्तीफे लेकर पैदल मार्च करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के बंगले पर पहुंचे। यहां औपचारिक रूप से सभी के इस्तीफे सौंपे। उन्होंने कहा कि जो इस्तीफे आपको कांग्रेस के 19 विधायकों ने भेजे हैं, उनकी ओरिजनल कापी भेजी है।
गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, हरदीप सिंह डंग, जसपाल सिंह जज्जी, ओपीएस भदौरिया, मुन्नालाल गोयल, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ब्रजेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया, रक्षा संतराम सरोनिया, रणवीर जाटव, सुरेश धाकड़, जसवंत जाटव, राजवर्धन सिंह समेत 19 विधायकों ने इस्तीफा सौंपा है।
5.00 Pm

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह बेंगलुरू से 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे लेकर भोपाल पहुंचे।

4.15 pm

देवास जिले के हाटपिपलिया से कांग्रेस मनोज चौधरी का इस्तीफा।

4.00 pm
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पर रौनक, कई नेताओं का मिलना जुलना शुरू। होली मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे।

3.35 pm

शिवराज सिंह के बंगले पर पहुंचे बसपा और सपा विधायक। कहा हम होली मिलने आए हैं। इनमें संजीव कुशवाह और सपा विधायक राजेश शुक्ला शामिल हैं।
3.30 pm

मुरैना से कांग्रेस विधायक एंदल सिंह कंसाना ने भी इस्तीफा दे दिया है।

2.35 pm

विपक्ष में बैठने की तैयारी करना चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई चांचोड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास अब नंबर नहीं हैं। अब विपक्ष में बैठने की तैयारी करना चाहिए। चुनाव के बारे में कहा कि हम तो कमर कसके बैठे हैं। जो जनता चाहेगी वो करेंगे।
2.25 Pm

कई जिलों से सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे

मध्यप्रदेश के कई जिलों से सिंधिया समर्थकों के इस्तीफों का दौर। कई लोगों ने सिंधिया के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधिया के हर फैसले में उनके साथ। जिला स्तर के कई नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने भी अपने-अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर कहा है कि अब यहीं तक कांग्रेस के साथ।
01.30 Pm

बिलाहुलाल के बाद एंदल सिंह कंसाना भी भाजपा में होंगे शामिल- शिवराज

कांग्रेस विधायक बिसाहुलाल सिंह ने भी कांग्रेस छोड़ी। शिवराज से मिलकर उन्होंने भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त किया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस से लोग टूट रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
01.00 pm

-आज शाम को भाजपा में शामिल हो सकते हैं ज्योतिरादित्य सिधिया।

-यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि राजमाता के रक्त ने लिया राष्ट्रहित में फैसला, साथ चलेंगे नया देश गड़ेंगे। भाजपा नेता यशोधरा राजे रिश्ते में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ लगती हैं।
12.35 pm

सिंधिया का इस्तीफा मंजूर, पार्टी से किए गए बर्खास्त। केसी वेणुगोपाल ने जारी की चिट्ठी। सिंधिया के इस्तीफे के बाद समर्थक विधायकों के भी इस्तीफे का दौर।

12.26 pm

कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंधिया अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इधर, खबर है कि बेंगलुरू से सिंधिया समर्थक 20 विधायकों ने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ को इमेल के जरिए इस्तीफा दे दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1237285384385523713?ref_src=twsrc%5Etfw
12.20 Pm

सिंधिया में इस्तीफा देने के बाद राजनीति गर्मा गई है। मध्यप्रदेश भाजपा में भी हलचल तेज हो गई है। 16 मार्च को बहुमत परीक्षण हो सकता है।

12.10 pm
कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इस्तीफा। राजनीति गर्माई। सिंधिया ने ट्वीट के जरिए यह इस्तीफा दिया है। इस इस्तीफे पर 9 मार्च की तारीख है। यह इस्तीफा उन्होंने एक दिन पहले ही लिखकर रखा था।

11.30 AM
प्रधानमंत्री के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की बैठक खत्म। अमित शाह के घर पहुंचे सिंधइया।

11.15 AM
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस कर सकती है बड़ी कार्रवाई।
11.30 AM
दिल्ली में तेज हुई राजनीतिक हलचल। ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ भी हुई मुलाकात।

10.30 AM
बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा सीएम हाउस पहुंचे।
10.00 AM
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर हलचल तेज। भाजपा नेताओं में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, सांसद नंद कुमार सिंह चौहान, विधायक विश्वास सारंग, पूर्व सांसद आलोक संजर समेत अन्य नेता बंगले पर पहुंचे। मीडिया के पूछने पर उन्होंने बताया कि सिर्फ होली की बधाई देने आए हैं। सीताशरण शर्मा से जब राजनीतिक हालात के बारे में पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि नो कमेंट्स।

9.30 AM
भोपाल में सीएम हाउस में जीतू पटवारी समेत अन्य नेता पहुंचे।

9.15 Pm
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 75वीं जयंती है। सिंधिया ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला।

कमलनाथ सरकार के संकट में आने के बाद कई मंत्रियों और विधायकों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक अभी इंतजार कीजिए कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक देखने को मिलेगा।
https://twitter.com/hashtag/MadhyaPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Bhopal / ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद मध्यप्रदेश के 20 विधायकों ने भी छोड़ी कांग्रेस, देखें LIST

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो