scriptपदोन्नति नियम तैयार कर सभी को लाभ दे सरकार | promotion rules for state government employees latest news | Patrika News
भोपाल

पदोन्नति नियम तैयार कर सभी को लाभ दे सरकार

अजाक्स का धरना प्रदर्शन

भोपालMay 28, 2018 / 07:14 am

KRISHNAKANT SHUKLA

promotion benefit

पदोन्नति नियम तैयार कर सभी को लाभ दे सरकार

भोपाल. शासन द्वारा की गई घोषणाएं लागू न होने से नाराज अजॉक्स के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में रविवार को धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

टीटी नगर दशहरा मैदान में धरना-प्रदर्शन कर अजॉक्स ने शासन द्वारा की गई घोषणाएं लागू करने करने की मांग की। जिला अध्यक्ष अशोक बेन ने बताया कि दो साल पहले सीएम ने अजॉक्स के महासम्मेलन में कई घोषणाएं की थी, जिस पर अब तक अमल नहीं हो पाया।
पदोन्नति नियम 2018 लंबित है, जिससे पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा है। पदोन्नति नियम तैयार कर सभी को पदोन्नति से लाभांवित किया जाए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने बैकलाग पदों की भर्ती का आश्वासन दिया था, जबकि अभी १ लाख ४ हजार बैकलाग पद रिक्त हैं, इस ओर शासन ध्यान नहीं दे रहा है।
हमारी मांग है कि जो घोषणाएं हुई हंै, उसे लागू किया जाए, अन्यथा अजॉक्स उग्र प्रदर्शन करेगा। आने वाली २४ जून को पूरे प्रदेश भर से कार्यकर्ता भोपाल में जुटेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। धरना-प्रदर्शन में इंजी एसएल सूर्यवंशी, गौतम पाटिल, केआर सिंह, निर्मला पाटिल, विजयशंकर श्रवण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सरकार भाषणों में किसान हितैषी, जमीन पर नहीं
शिवराज सरकार भाषणों में किसान हितैषी है, जमीन पर नहीं। प्राकृतिक आपदा आने के बाद राज्य में फसलें चौपट होती जा रही हैं और केंद्र मुख्यमंत्री को कृषि कर्मणा अवॉर्ड बांट रही है।

आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने आरोप लगाया किसानों की फिकर करने का दिखावा करने के बाद सरकार अब किसानों के हक का पैसा भी नहीं बांट रही है। आप ने प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रखा।

शाहजहांनी पार्क में चल रहे धरने में दूसरे दिन आसपास के ग्रामीण इलाकों के किसानों ने आकर शिरकत की। आप पार्टी ने दावा किया है कि जब तक मुख्यमंत्री प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी का आदेश जारी नहीं करते तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
अग्रवाल ने कहा कि आज किसान के जो हालात हैं, उससे किसानों को उबारने के लिए हम सभी को आगे आना होगा।

इस वक्त किसान जो हमारे शरीर को बनाने वाले मां-बाप हैं, उन पर विपत्ती आई है। विरोध करने पर किसानों पर गोली चला दी जाती है, तो अन्य आवाजों को भी कुचल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम अपनी सबसे बड़ी कोशिश जो कर सकते हैं, वह यह है कि हम अपना जीवन दांव पर लगा सकते हैं।

आप को पुलिस ने दिया नोटिस : शाहजनी पार्क में धरना दे रहे आम आदमी पार्टी को तलैया पुलिस ने नोटिस जारी किया है। आप के कार्यकर्ताओं को 27 मई तक धरना की अनुमति थी। अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा कि धरना स्थल से टेंट सहित अन्य सामान हटा लें नहीं तो कार्रवाई करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो