scriptराज्यसभा चुनावः सपा-बसपा विधायकों की बची रहेगी विधायकी | Rajya Sabha elections: SP-BSP MLAs will remain MLA | Patrika News
भोपाल

राज्यसभा चुनावः सपा-बसपा विधायकों की बची रहेगी विधायकी

विधायक राजेश शुक्ला समाजवादी पार्टी से निष्कासित

भोपालJun 21, 2020 / 09:20 am

Hitendra Sharma

mlas.png
भोपाल। बसपा और सपा विधायकों के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के साथ आने के बाद पार्टी ने कार्रवाई कर दी। शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मतदान में इन विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। सपा तत्काल एक्शन में आई और अपने एक मात्र विधायक राजेश शुक्ला को निष्कासित कर दिया। दूसरी ओर बसपा ने चुप्पी साध रखी है। ये विधायक डेढ़ साल तक कांग्रेस सरकार के साथ भी रहे थे।
प्रदेश में बसपा के दो और सपा का एक विधायक है। इन दलों ने कांग्रेस सरकार का समर्थन किया। सत्ता परिवर्तन के साथ ही पार्टी विधायक भाजपा के साथ खड़े हो गए। राज्यसभा चुनाव के दौरान बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह, रामबाई और सपा विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया। सपा ने राजेश शुक्ला को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश की प्रतीक्षा कर रही है। संविधान के जानकारों का कहना है कि यदि पार्टी के आधे से अधिक या शत प्रतिशत विधायक पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ किसी अन्य दल का समर्थन करते हैं तो वे दल-बदल कानून के दायरे में नहीं आते। सपा-बसपा के शत प्रतिशत विधायकों ने भाजपा का समर्थन दिया है, ऐसे में विधायकी बची रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो