दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएए और एनआरसी के विरोध में एक ट्वीट किया कि हम कागज नहीं दिखाएंगे। साथ ही एक फेसबुक लिंक भी शेयर किया। जिसमें लेकर वरुण ग्रोवर का एक वीडियो है। वरुण ग्रोवर सीएए और एनआरसी के विरोध में एक गीत लिखा है। जिसे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच में जाकर गाया भी है। उसके बोल हैं कि तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे।
चुनाव आयोग से पूछा
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मजकिया अंदाज में कांग्रेस पर कटाक्ष किया। संबित पत्रा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि चुनाव हारने के डर से कांग्रेस ने दिल्ली में दिया वॉकओवर। कागज नहीं दिखाएंगे तो दिल्ली में कांग्रेस के उम्मीदवार नामांकन कैसे भरेंगे। साथ ही संबित ने चुनाव आयोग से पूछा कि आप बिना कागज के भी नामांकन लेते हैं क्या।
उसके बाद संबित और दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। दोनों ही नेताओं को एक-दूसरे के समर्थक सीएए और एनआरसी पर पढ़कर ज्ञान देने की बात लिख रहे हैं। एक यूजर ने दिग्विजय सिंह की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि दिग्विजय सिंह खुद कागत दिखाते हुए। दूसरे यूजर ने लिखा कि जो लोग कुछ दिन पहले कह रहे थे कि कागज नहीं दिखाएंगे, वो आज भाग-भाग कर दिल्ली में नामांकन भर रहे हैं।
नहीं वापस लेंगे सीएए
कांग्रेस के साथ-साथ देश भर में सीएए को लेकर विरोध हो रहा है। दिल्ली के बाद भोपाल में भी मुस्लिम महिलाएं सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, जबलपुर दौरे पर आए अमित शाह ने साफ कर दिया था कि हम सीएए के मुद्दे पर एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। यही नहीं मंगलवार को लखनऊ में भी एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सीएए पर कोई समझौता नहीं होगा। हम पीछे नहीं हटेंगे।