scriptसिंधिया देंगे अब भाजपा नेताओं को प्रशिक्षण, दिल्ली से होंगे वचुर्अल कनेक्ट | Scindia will now train BJP leaders, there will be virtual connect from | Patrika News
भोपाल

सिंधिया देंगे अब भाजपा नेताओं को प्रशिक्षण, दिल्ली से होंगे वचुर्अल कनेक्ट

————- 24 जुलाई को ई-चिंतन में शामिल होंगे, बढ़ते कद के कारण स्वीकार्यता बढ़ी————

भोपालJul 22, 2021 / 08:38 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

दिग्विजय-सिंधिया की होने वाली मुलाकात पर गरमाई सियासत

दिग्विजय-सिंधिया की होने वाली मुलाकात पर गरमाई सियासत

jitendra.chourasiya@भोपाल। प्रदेश भाजपा के ई-चिंतन के दौर में अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिरकत करेंगे। सिंधिया 24 जुलाई को होने वाले प्रदेश भाजपा के ई-चिंतन में दिल्ली से वचुर्अल तरीके से शामिल होंगे। भाजपा के मैदानी नेताओं को सिंधिया प्रशिक्षण सत्र में सम्बोधित करेंगे। इस प्रशिक्षण सत्र में भाजपा मैदानी नेताओं को वचुर्अल तरीके से भाजपा की गाइडलाइन के हिसाब से ट्रेनिंग दे रही है। बीते एक महीने से प्रशिक्षण के कई सत्र चल रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी गाइडलाइन दी है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव भी भोपाल आएंगे। इस ई-चिंतन में मुरलीधर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहेंगे। यह पहला मौका होगा, जब सिंधिया भी इस प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर सम्बोधित करेंगे। इसके पहले सीहोर में भाजपा जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में सिंधिया ने भाग लिया था। तब, सिंधिया ने अन्य नेताओं की तरह प्रशिक्षण सत्र को सुना था। अब जब से वचुर्अल प्रशिक्षण सत्र शुरू हुए हैं, तब से सिंधिया इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। अब 24 जुलाई को वे इसमें शामिल होंगे।
—————
वजह तेजी से बढ़ता सियासी कद-
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनके सियासी कद में इजाफा हुआ है। इसी कारण पार्टी में धीरे-धीरे उनकी स्वीकार्यता बढ़ रही है। इसलिए अब उनको प्रशिक्षण सत्र में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। दरअसल, सिंधिया ने शीर्ष नेताओं से सीधी कनेक्टिविटी को तेजी से बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद वे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है।
——————-
31 जुलाई तक करना है मंडल स्तर तक बैठकें-
प्रदेश भाजपा को 31 जुलाई तक जिला और मंडल स्तर की टीमों की बैठकें भी करना है। साथ ही प्रशिक्षणों सत्रों का समापन भी 31 जुलाई तक हो जाएगा।
——————-

Home / Bhopal / सिंधिया देंगे अब भाजपा नेताओं को प्रशिक्षण, दिल्ली से होंगे वचुर्अल कनेक्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो