scriptउत्तर प्रदेश का गैंगस्टर विकास दुबे की मध्य प्रदेश में तलाश, कई इलाकों में सर्चिंग | Search opertion for gangster vikas dubey in madhya pradesh | Patrika News
भोपाल

उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर विकास दुबे की मध्य प्रदेश में तलाश, कई इलाकों में सर्चिंग

मध्यप्रदेश के घने जंगलों में छुपे हो सकते हैं सभी आरोपी…। विकास दुबे की ससुराल में भी हुई सर्चिंग…।

भोपालJul 08, 2020 / 11:30 am

Manish Gite

01.png

Search opertion for vikas dubey in madhya pradesh

 

भोपाल। उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे के तार मध्यप्रदेश से भी जुड़ गए हैं। कानपुर (kanpur) का फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (history sheeter vikas dubey) का कनेक्शन शहडोल से मिला है। उत्तरप्रदेश पुलिस के अफसरों ने उसकी तलाश में मध्यप्रदेश में डेरा डाल लिया है। बुधवार को भी उसकी तलाश (Search opertion) जगह-जगह की गई। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के शहडोल में विकास दुबे का ससुराल है, वहां भी पुलिस ने दबिश दी।

 

मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के शहडोल से कुख्यात अपराधी विकास दुबे (gangster vikas dubey) के तार जुड़े हैं। पुलिस ने बुढ़ार में विकास की पत्नी के भाई राजू निगम के यहां दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। राजू निगम के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है।

 

सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ की टीम पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में निगरानी कर रही थी। एकाएक कार्रवाई के बाद राजू के परिजन भी सकते में आ गए। विकास से पिछले 10 सालों से कोईसंबंध न होना बताते हुए एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी ने यूपी पुलिस से बात की। विकास ने करीब 15 साल पहले राजू की बहन से प्रेम विवाह किया था। तभी से उनसे कोई संबंध नहीं रहे।

यहां हो सकता है विकास
बताया जाता है कि औरैया (Auraiya) के रास्ते भिंड के नयागांव तक फैले घने जंगलों में सभी आरोपी छुपे हो सकते हैं। इसी लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मध्य प्रदेश में डेरा डाल रखा है।

-उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की पुलिस आपस में लगातार इनपुट शेयर कर रही हैं। हालांकि अभी तक विकास दुबे और उसके साथियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

-इंटेलिजेंस को मिले इनपुट के अनुसार यूपी पुलिस की लगातार मध्य प्रदेश में आरोपियों की तलाश कर रही है।

-यह जानकारी भी मिल रही है कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के औरया से होते हुए कालपी, कालपी से जलौनी, उमरी और मपुरा से होकर भिंड के नयागांव तक फैले घने जंगलों में हो सकते हैं।

Home / Bhopal / उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर विकास दुबे की मध्य प्रदेश में तलाश, कई इलाकों में सर्चिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो