script‘सामने आई शाहीन बाग की असली क्रोनोलॉजी, एक बार फिर गढ़ी गई हिन्दू आतंकवाद की थ्योरी’ | Shaheen Bag: BJP MP Sadhvi Pragya attacks on AAP | Patrika News
भोपाल

‘सामने आई शाहीन बाग की असली क्रोनोलॉजी, एक बार फिर गढ़ी गई हिन्दू आतंकवाद की थ्योरी’

साध्वी प्रज्ञा पहले भी भगवा आंतकवाद के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधती रही हैं।

भोपालFeb 05, 2020 / 10:50 am

Pawan Tiwari

'सामने आई शाहीन बाग की असली क्रोनोलॉजी, एक बार फिर गढ़ी गई हिन्दू आतंकवाद की थ्योरी'

‘सामने आई शाहीन बाग की असली क्रोनोलॉजी, एक बार फिर गढ़ी गई हिन्दू आतंकवाद की थ्योरी’

भोपाल. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहीनबाग में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग भी मुद्दा बन चुका है। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।

क्या कहा साध्वी प्रज्ञा ने?
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- सत्य है शाहीन बाग़ की असली क्रोनोलॉजी सामने आ गई। भारत को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे शरजील के पापों को छुपाने और देश से उसका ध्यान बंटाने के लिए कपिल गुर्जर को आम आदमी ने प्लांट किया और एक बार फिर हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए हिन्दू आतंकवाद की थ्योरी गढ़ी गई। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिग्विजय सिंह पर भगवा आंतकवाद की प्योरी गढ़ने का पहले भी आरोप लगा चुकी हैं।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%BC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता कपिल
शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल से कुछ दूर फायरिंग करने करने वाले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। पुलिस को कपिल गुर्जर के मोबाइल से कुछ तस्वीरें मिली हैं। इसमें वह राज्यसभा सांसद संजय सिंह और कालकादी से उम्मीदवार आतिशी के साथ है। यह उस वक्त की तस्वीर है जब 2019 में उसने 2019 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस खुलासे को भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स करार दिया है। दिल्ली पुलिस को पूछताछ के दौरान कपिल के मोबाइल से कई तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों में उसके आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने की भी तस्वीर है।
शरजिल इमाम गिरफ्तार
बता दें कि शरजील इमाम ने जामिया और अलीगढ़ में सीएए के विरोध में सभाएं कीं। दोनों सभाओं में उसके भड़काऊ भाषण वायरल हो गए थे। इस दौरान शरजिल ने पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने की बात भी कही थी। जिसके बाद शरजिल को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

Home / Bhopal / ‘सामने आई शाहीन बाग की असली क्रोनोलॉजी, एक बार फिर गढ़ी गई हिन्दू आतंकवाद की थ्योरी’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो