scriptशिवराज सरकार ने बदले 8 आईएएस अफसर, चुनाव से पहले सौंपी बड़ी जिम्मेदारी | shivraj govt transferred eight ias officers in madhya pradesh | Patrika News
भोपाल

शिवराज सरकार ने बदले 8 आईएएस अफसर, चुनाव से पहले सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

शिवराज सरकार ने बदले 8 आईएएस अफसर, चुनाव से पहले सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भोपालAug 06, 2018 / 05:50 pm

Manish Gite

ias

शिवराज सरकार ने बदले 8 आईएएस अफसर, चुनाव से पहले सौंपी बड़ी जिम्मेदारी


भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को अचानक 8 आइपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। राज्य शासन ने उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर सचिव नरेंद्र सिंह परमार की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें खनिज साधन विभाग के साथ-साथ राज्य खनिज निगम में कार्यपालन संचालक बनाया है। चुनाव से पहले इन अफसरों की नई पदस्थापना को काफी अहम माना जा रहा है।

 

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव जितेंद्र सिंह राजे को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) का कार्यपालक संचालक पदस्थ किया है। उनका पद मध्यप्रदेश शासन के उप सचिव के समकक्ष रहेगा।
-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक एस विश्वनाथन को कलेट्र हरदा पदस्थ किया गया है।

-जेल विभाग के उप सचिव ललित कुमार दाहिमा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में उप सचिव बनाया है।
-मंडला कलेक्टर सूफिया फारुकी वली को भी प्रमोट करते हुए मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक बनाया है। उनका यह पद मध्यप्रदेश शासन के उप सचिव के समकक्ष रहेगा।

-हरदा कलेक्टर रहे अनय दिवेदी को सूफिया फारूकी के स्थान पर कलेक्टर बनाया है।
-सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव रही उषा परमार को वन विभाग का उप सचिव बनाया है।

-इनके अलावा मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम और खनिज साधन विभाग के पदेन उप सचिव को जबलपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी पदस्थापनाउप सचिव के समकक्ष रहेगी।

इनसे वापस लिया अतिरिक्त पदभार
-जितेंद्र सिंह राजे के कार्यपालक संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) का कार्यभार ग्रहण करने पर जनसंपर्क आयुक्त पी नरहरि अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा नरहरि के पास विमानन के आयुक्त का भी प्रभार है।

-मंडला कलेक्टर सूफिया के राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में प्रबंध संचालक के पद ग्रहण करने पर आईएएस स्वाति मीणा नायक अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगी।
-इनके अलावा 2009 बैच के आईएएस अफसर धनराजू एस लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डायरेक्टर को वर्तमान कर्तव्यों के साथ राष्ट्रीय स्वासथ्य मिशन के डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

15 दिन में दूसरी बार तबादले
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। 15 दिन पहले ही सरकार ने 7 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। इसमें संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अजीत केसरी को अनुसूजित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इसके अलावा आईएएस अधिकारी संजय शुक्ला को नवीन व नवकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व और ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Home / Bhopal / शिवराज सरकार ने बदले 8 आईएएस अफसर, चुनाव से पहले सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो