scriptशुक्र ग्रह का बड़ा राशि परिवर्तन 9 सितंबर के बाद 7 राशियों पर होगी प्यार और पैसों की बारिश | shukra ka rashi parivartan know its zodiac effect on 12 signs Astrolog | Patrika News
भोपाल

शुक्र ग्रह का बड़ा राशि परिवर्तन 9 सितंबर के बाद 7 राशियों पर होगी प्यार और पैसों की बारिश

शुक्र ग्रह का बड़ा राशि परिवर्तन 9 सितंबर के बाद 7 राशियों पर होगी प्यार और पैसों की बारिश

भोपालSep 03, 2018 / 04:53 pm

Ashtha Awasthi

shukra ka rashi parivartan

shukra ka rashi parivartan

भोपाल। 9 सितंबर के बाद से सभी राशियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें बीते कई दिनों से चल रही शनि की चाल के बाद लोगों सभी राशियों के जातकों को अब लाभ मिलने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि 1 सितंबर 2018 से शुक्र ग्रह ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने के बाद से आने वाली 9 सितंबर से यह वक्री हो जाएगा। जिसके बाद से सभी राशियों की जाति में कई बड़े परिवर्तन होंगे। शुक्र ग्रह आने वाले चार महीनों तक अब तुला राशि में रहेगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर होगा। जानिए कि आपकी राशि में शुक्र की चाल बदलने से क्या बदलाव होने वाला है…

love astrology

मेष

शुक्र का स्वग्रही होना इस राशि के जातकों में दोस्तों में वृद्धि करने वाला होगा। इस समय आपको पूरी तरह से दुश्मनों पर विजय पाने का समय है। इस समय आप परिवार के संग मौज-मस्ती के कई अवसर आएंगे। किसी विशेष काम के लिए भाई या बहन का साथ भी मिलेगा।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए ये सबसे अच्छा समय है। इस समय आपके नए दोस्त बनेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आंतरिक शक्ति में भी उन्नति होगी। खेती-किसानी से जुड़े लोगों पर शुक्र मेहरबान होंगे और फसल आदि से अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता की सेहत में भी बदलाव दिखेगा।

मिथुन

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा और दुश्मनों का सफाया होगा। मान-प्रतिष्ठा और आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र अच्छी सेहत की सौगात लाएगा। साथ ही साथ दुश्मनों को भी पराजित कराने में मददगार साबित होगा। परिवार में समृद्धि बढ़ेगी और सत्तापक्ष से लाभ होगा। बच्चों का पढ़ाई में भी मन लगेगा।

सिंह

सिंह राशि के लिए ये समय थोड़ा खतरनाक हो सकता है। इस समय किसी अनजाने भय या अपमान का डर सतायेगा। पत्नी या भाई से मतभेद के चलते मन खिन्न रहेगा। धन खूब सोच-समझकर खर्च करें।

कन्या

शुक्र के स्वग्रही होने से समृद्धि तो आपकी होगी लेकिन शत्रुओं की संख्या में भी विस्तार होगा। लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। ऐसे में प्रदर्शन की बजाए दर्शन से जुड़ाव करें। लंबी और कठिन यात्राओं के योग हैं।

तुला

इस राशि के जातकों के संचित धन में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि नए आयाम चूमेगी और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। सिनेमा, मनोरंजन स्थल और क्लब्स से जुड़े लोगों को व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

आने वाले चार महीनों में खूब खरीददारी होगी। भोग विलास की वस्तुओं पर जमकर खर्च होगा और जिंदगी का पूरा आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी जबकि शोध से जुड़े लोगों के ज्ञान का विस्तार होगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने का योग है।

धनु

यदि आप परिधान, ज्वैलरी, सिनेमा, वाद्य-वादन का काम करते हैं तो आपको चहुँओर से से लाभ प्राप्त होगा। धनु राशि से जुड़े बाकी लोगों को धार्मिक कार्य आयोजन आदि से लाभ होगा। यात्राएं लंबी और शुभ फल प्रदान करने वाली साबित होंगी। मन प्रसन्न रहेगा और विलासिता की वस्तुओं का घर में विस्तार होगा।

मकर

यह समय आपके लिए नये बैंक अकाउंट खुलवाने का है क्योंकि विभिन्न स्रोतों से धन-दौलत का आगमन होगा। साथ ही साथ विलासितापूर्ण चीजों पर खर्च बढ़ेगा। घर-परिवार और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुम्भ

शुक्र आपके लिए बहुत फलदायक होने वाला है। धन में अपार वृद्धि होगी और अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। महिला मित्र से लाभ का योग है। नए संबंध बनेंगे। मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर, वाहन आदि के खरीदने का भी योग बनेगा।

मीन

व्यवसाय में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। धन के लेन-देन में सोच-समझकर निर्णय लें। सत्तापक्ष से जुड़े लोगों को अपने वरिष्ठ की नाराजगी का शिकार होना पड़ सकता है।

Home / Bhopal / शुक्र ग्रह का बड़ा राशि परिवर्तन 9 सितंबर के बाद 7 राशियों पर होगी प्यार और पैसों की बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो