आईएसएसएफ अध्यक्ष लुसियानो रॉसी ने कहा कि भारत सुंदर देश है। भोपाल की सुंदरता भी अद्धितीय है। एनआरआई अध्यक्ष रणिंदर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। बतादें कि भारत में नई दिल्ली के बाहर आईएसएसएफ का अब तक का पहला आयोजन है। इसमें 30 देशों के करीब 200 निशानेबाज हिस्सा ले रहे है। भाग लेने वाले प्रमुख नामों में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन जीन क्विकमपोइक्स, इवेंट में रियो ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज और महिलाओं की एयर राइफल विश्व चैंपियन यूएसए की एलिसन मैरी वीज़ शामिल है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन, रुद्राक्ष पाटिल भी एक्शन में दिखाई देंगे, साथ ही दो मौजूदा एयर पिस्टल विश्व चैंपियन, चीन के लियू जिनयाओ और लू काइमन भी एक्शन में दिखाई देंगे।