scriptMP के इन 3 मंदिरों पर लहरा दिए पाकिस्तान के झंडे, तनाव के बाद पुलिस बल तैनात | tension in Dindori after Pakistani Flags Found on Temples Dindori News | Patrika News
भोपाल

MP के इन 3 मंदिरों पर लहरा दिए पाकिस्तान के झंडे, तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले उस समय तनाव फैल गया, जब कई मंदिरों पर ‘पाकिस्तानी झंडे’ लहराने लगे। देखते ही देखते लोग जमा…।

भोपालNov 14, 2017 / 05:36 pm

Manish Gite

tension in Dindori

tension in Dindori

 

भोपाल/डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले उस समय तनाव फैल गया, जब कई मंदिरों पर ‘पाकिस्तानी झंडे’ लहराने लगे। देखते ही देखते लोग जमा होने लगे और आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम भी कर दिया। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा दिया गया।

 

डिंडौरी जिले के समनापुर में रविवार की सुबह यह घटना हुई। लोगों ने देखा की कई मंदिरों के ऊपर हरे रंग के झंडे लगे हैं। कई लोगों ने इसे पाकिस्तान का झंडा बताया तो किसी ने एक धर्म विशेष का झंडा बताया।

 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने शनिवार रात को मंदिरों के ऊपर पाकिस्तानी झंडे लगाकर सदभाव बिगाडऩे की कोशिश की है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

पुलिस ने शुरू की जांच
तनाव को देखते हुए डिंडोरी के कलेक्टर अमित तोमर और एसपी विपुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए उन्हें शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लोगों से सदभाव नहीं बिगड़ने देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अफसरों की समझाइश के बाद क्षेत्र में फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस बल नजर बनाए हुए है।


पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के मुताबिक समनापुर थाना क्षेत्र के तीन मंदिरों के ऊपर रविवार सुबह लोगों ने हरे रंग के झंडे लगे देखे। इस पर वहां जमा हुए लोगों ने इन झंडों को उतार दिया और इस घटना का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा है। समनापुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भडक़ाने की धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बल तैनात की गई है। जबकि आरोपियों की खोज की जा रही है।

 

MP में पहले भी हुई ऐसी शरारत
मंदिर पर झंडा लगाने की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले 24 अगस्त 2017 को नरसिंहपुर जिले में जसोला रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भी हरे रंग का झंडा फहराने की शरारत हो चुकी है। पुलिस ने यहां भी तनाव को देखते हुए पुलिस बल लगाया था।

Home / Bhopal / MP के इन 3 मंदिरों पर लहरा दिए पाकिस्तान के झंडे, तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो