scriptबकरी को निगल रहे अजगर ने वन विभाग के अमले को छकाया, शिकार छोड़कर पेड़ पर चढ़ा, देखें वीडियो | The dragon swallowed the goat and climbed the tree Watch video | Patrika News
भोपाल

बकरी को निगल रहे अजगर ने वन विभाग के अमले को छकाया, शिकार छोड़कर पेड़ पर चढ़ा, देखें वीडियो

वन विभाग के अमले को देखकर बकरी को मुंह में दबाए बैठा अजगर शिकार छोड़कर पेड़ पर चढ़कर बैठ गया, घंटों की मश्क्कत के बाद पकड़ा गया..

भोपालOct 16, 2020 / 08:43 pm

Shailendra Sharma

azgar.jpg

भोपाल/ धार. मध्यप्रदेश में बकरी को निगल रहे एक विशालकाय अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो धार जिले के रिंगनोद इलाके का है जहां टांडा मार्ग पर करीब 15 फीट के विशालकाय अजगर ने खेत में बकरी का शिकार किया था। अजगर के बकरी के शिकार करने की खबर जैसे ही लोगों को लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने वन विभाग के अमले को सूचना दी लेकिन जब वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा तो आपको जानकर हैरानी होगी कि अजगर ने वन विभाग के अमले को जमकर छकाया।

देखें वीडियो-

 

https://youtu.be/7-TYomY6z-s

शिकार छोड़कर पेड़ पर चढ़ा अजगर
अक्सर सुनने में आता है कि अजगर अपनी जकड़ से शिकार को नहीं छोड़ता है लेकिन पकड़े जाने के डर से इस विशालकाय अजगर ने बकरी को छोड़ दिया और वन अमले से बचने के लिए एक ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। घटना टांडा मार्ग पर कैलाश सिर्वी के खेत की है। खेत में एक विशालकाय अजगर ने बकरी का शिकार किया था और अपनी जकड़ में लेने के बाद शिकार को धीरे-धीरे कर निगल रहा था। किसान कैलाश सिर्वी की नजर जैसे ही शिकार को निगल रहे अजगर पर पड़ी तो उन्होंने अपने कुछ साथियों को सूचना दी। कुछ ही देर में अजगर के बकरी के शिकार करने की खबर इलाके में तेजी से फैली और लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इसी बीच सूचना पाकर वन विभाग का अमला भी अजगर को पकड़ने के लिए पहुंचा लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था। ऐसा लगा जैसे अजगर को पकड़े जाने का एहसास हो गया और तुरंत बकरी को छोड़कर पास ही के एक पेड़ पर चढ़ गया। जिसे पेड़ से उतारने और पकड़ने के लिए वन विभाग के अमले को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की मश्क्कत के बाद वन विभाग का अमला अजगर को पकड़ पाया और अपने साथ ले गया। अजगर के बकरी का शिकार करते और पेड़ पर चढ़े होने की घटना को मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है और ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Home / Bhopal / बकरी को निगल रहे अजगर ने वन विभाग के अमले को छकाया, शिकार छोड़कर पेड़ पर चढ़ा, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो