scriptकचरे से उठने वाली बदबू ने जीना किया मुहाल | The smell emanating from the garbage made life difficult | Patrika News
भोपाल

कचरे से उठने वाली बदबू ने जीना किया मुहाल

खाली पड़े प्लॉट पर कचरा फेंका जा रहा

भोपालOct 09, 2019 / 12:01 pm

Rohit verma

कचरे से उठने वाली बदबू ने जीना किया मुहाल

कचरे से उठने वाली बदबू ने जीना किया मुहाल

भोपाल. इंद्रपुरी सी सेक्टर स्थित डॉक्टर कपूर क्लीनिक के सामने खाली पड़े प्लॉट नंबर 104 में कचरा फेंका जा रहा है। रहवासी कॉलोनियों के बीचो-बीच स्थित इस प्लॉट पर आसपास मौजूद हॉस्टल, काम्प्लेक्स, दुकानदारों के साथ ही कॉलोनी में रहवासी घरों से निकलने वाले कचरे को डंप कर रहे हैं। इससे यहां दिन भर सूअरों, कुत्तों सहित अवारा मवेशियों का झुंड का झुंड मौजूद रहता है।

आवारा कुत्तों से लोगों को काटने का डर बना रहता है। यहां कचरा डंप किए जाने के कारण आसपास के रहवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां से निकलने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर जाना पड़ता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

नाम नहीं छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि कचरे से उठने वाली बदबू के कारण घरों में बैठना तक मुश्किल हो रहा है। खाना खाने के बाद कई बार बोमेटिंग तक हो जाती है।

इनका कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद तक को अवगत करा चुके हैं, फिर भी हालात वही ढाक के तीन पात बने हुए हैं। यहां फैली गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका बनी रहती है। बता दें कि यह क्षेत्र वार्ड क्रमांक 67 में आता है। यहां के पार्षद ग्रीस शर्मा हैं।

 

लगा है गंदगी का ढेर, दिनभर रहते हैं आवारा जानवर
इधर, इंद्रपुरी स्थित लेबर कॉलोनी में भी यही हाल है। यहां जहां एक ओर दुकानें हैं वहीं दूसरी ओर बजबजाती नालियां और कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे यहां सूअरों का जमावड़ा लगा रहता है। नाम नहीं छापने की शर्त पर यहां सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारी ने बताया कि रोजाना इसी रास्ते से क्षेत्रीय पार्षद का आना-जाना होता है इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता।

यहां गंदगी और कचरे का ढेर लगा होने से बैठना तक मुश्किल हो जाता है। इससे गंभीर बीमारियों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम का दरोगा भी रोज इसी मार्ग से आना-जाना करता है पर वह भी अनदेखी करके चला जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो