scriptआज इन 6 राशिवालों का किस्मत हर मोड़ पर देगी साथ, होगी कई पुरानी इच्छाएं पूरी | todays rashifal 13march 2019 aaj ka rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

आज इन 6 राशिवालों का किस्मत हर मोड़ पर देगी साथ, होगी कई पुरानी इच्छाएं पूरी

शानदार समय, अचानक आएगा पैसा…

भोपालMar 12, 2019 / 04:01 pm

दीपेश तिवारी

wednesday 13/3/2019 Rashifal

आज इन 6 राशिवालों का किस्मत हर मोड़ पर देगी साथ, होगी कई पुरानी इच्छाएं पूरी

भोपाल। आज 13 मार्च 2019 को बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध बुद्धि का कारक ग्रह माना गया है। वहीं इस दिन के कारक देव श्री गणेश हैं। ज्योतिष में बुध को ऐसा ग्रह माना गया है, जो जिन ग्रहों के साथ या दृष्टि में रहता है, उन्हीं के अनुसार फल भी देता है। इसका रंग हरा व रत्न पन्ना है। ये ग्रह सूर्य के साथ योग कर बुधादित्ययोग का निर्माण करता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है।

वहीं 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं।
बुध का वैदिक मंत्र
ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।।

बुध का तांत्रिक मंत्र
ॐ बुं बुधाय नमः।।

बुध का बीज मंत्र
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
आज का राशिफल.13march 2019 aaj ka Rashifal in hindi


1. मेष राशि:
आज किसी की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगी। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन तनाव आपका पीछा नहीं छोड़ेगा।

2. वृषभ राशि:
आज किसी पर आसानी से विश्वास मत कीजिए, छिपे दुश्मन हमला कर सकते है। अपनों का साथ आपको हर परिस्थिति से बचने में सहायक रहेगा।
3. मिथुन राशि:
आज आपका भाग्य आपके साथ है। अचानक कहीं से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। वरिष्ठों का सहयोग आपको तरक्की की ओर ले जाएगा। वाहन संभल कर चलाएं।

4. कर्क राशि:
कारोबार में अच्छा समय है, वहीं नौकरी वालों के लिए भी कुछ नए आफर आ सकते हैं। पैसे की समस्या हल होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
5. सिंह राशि:
आज अचानक आपकी पूरानी इच्छा पूरी हो सकती है। पुराना रुका हुआ पैसा भी वापस आएगा। लेकिन खर्चों में वृद्धि भी होगी। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है।

6. कन्या राशि:
कुछ तनाव के बावजूद आखिरकार आपको सफलता मिल ही जाएगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। व्यर्थ की बहस से बचें।
7. तुला राशि:
भाग्य आपके साथ हैं। लेकिन आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी ही होगी। आय में इजाफा होगा। लेकिन कुछ काम आज अटक सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि:
नई शुरुआत का दिन है। रास्ते में आ रही अड़चने आपके परिश्रम से दूर हो जाएंगी। आय में वृद्धि के बीच वाहन चलाते में सावधानी रखें।
9. धनु राशि:
आपका शानदार समय आने को है, आज आपको इसके संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे। रुका हुआ या किसी के द्वारा लिया गया पैसा आज वापस आ सकता है। कहीं भी निवेश से पहले जानकारी अवश्य कर लें।
10. मकर राशि:
नौकरी में बदलाव संभव है, कुछ लोगों से तनाव हो सकता है। आज मेहनत का दिन है। आय से अधिक खर्चे भी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

11. कुंभ राशि:
आज आपके कार्यक्रमों में लगातार बदलाव होगा। नौकरी में भी बदलाव संभव है। आज आपके हाथ में कई चीजें होंगी, जिनका चुनाव करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर दिन मिलाजुला असर वाला रहेगा।

12. मीन राशि:
आज हर काम में समय का खास ध्यान रखें। आज का दिन खर्चीला रहेगा। लेकिन निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच समझ लें। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। किसी बात को लेकर तनाव संभव है।
आज का अंक ज्योतिष.13march 2019 aaj ka ank jyotish in hindi

अंक 1
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
अंक 2
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं।

अंक 3
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।
अंक 4
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।

अंक 5
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। उन्नति के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
अंक 6
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

अंक 7
दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

अंक 8
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सहयोग के चलते उन्नति के अवसर सामने आएंगे।
अंक 9
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा।

Home / Bhopal / आज इन 6 राशिवालों का किस्मत हर मोड़ पर देगी साथ, होगी कई पुरानी इच्छाएं पूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो